पहली बार अपने पापा के साथ फिल्म करने जा रही है सोनम कपूर, रिलीज़ हुआ ‘एक लड़की को...’का टीजर

अनिल कपूर और सोनम कपूर पहली बार 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' फिल्‍म में साथ नजर आने वाले हैं।


इस फिल्‍म में सानेम कपूर पहली बार राजकुमार राव के साथ रोमांस करती नजर आएंगी और आज इसका टीजर रिलीज हो गया है।


दरअसल इस फिल्‍म का टाइटल अनिल कपूर और मनीषा कोइराला की फिल्‍म '1942 ए लव स्‍टोरी' के सुपरहिट गाने 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा..' से लिया गया है. 


ऐसे में टीजर की शुरुआत भी उस फिल्‍म के इसी गाने से होती है, जिसमें अनिल कपूर रुमानी अंदाज में नजर आते हैं।


लेकिन इसके बाद होती है सोनम कपूर की आवाज की एंट्री, जो बताती है उनकी यह लव स्‍टोरी सिंपल नहीं बल्कि सियाप्‍पों (मुसीबतों) से भरी हुई है।


इस फिल्‍म में अनिल कपूर, जूही चावला, सोनम कपूर और राजकुमार राव नजर आने वाले हैं फिल्‍म का टीजर काफी मजेदार लग रहा है।



from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/2tCaf34

Comments