खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है तेजपत्ता, जानिए 10 फायदे

तेजपत्ते का उपयोग ज्यादातर भारतीय अपने भोजन में किया करते हैं। भोजन में इसका उपयोग स्वाद अौर खुशबू बढ़ाने के लिए किया जाता रहा है। हालांकि, खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ तेजपत्ता स्वास्थ्य के हिसाब से भी काफी लाभदायक होता है। तेजपत्ते में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी-इन्फ्लामेट्री और डाइयूरेटिक जैसे बहुत सारे औषधीय गुण भी होते हैं। इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट भी भरपूर मात्रा है। आज आपको तेजपत्‍ता के 10 स्‍वास्‍थ्‍य लाभ के बारे में बताने जा रहे हैं।

 

1. तेजपत्ते में मौजूद कई गुण इसे सिरदर्द अौर माइग्रेन में काफी उपयोगी बनाते हैं।

 

 

2. तेजपत्ता किडनी स्टोन या किडनी से जुड़ी समस्‍या को दूर करने में सहायक है। पानी में तेजपत्ते को उबालें अौर उस पानी को ठंडा करके पीएं। इससे लाभ मिलेगा।

 

 

3. तेजपत्ते का इस्तेमाल कर पेट से जुड़ी कई समस्याओं से निजात पा सकते हैं। यह पाचन प्रकिया को ठीक रखता है।

 

 

4. तेजपत्ता दांतों का पीलापन को दूर करने में सहायक है। तेजपत्ते को पीसकर दांतों पर रगड़ने से दांतों का पीलापन दूर होता है।

 

 

5. तेजपत्ते में कई एेसे तत्व मौजूद हैं जो शरीर में रोगों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं और कैंसर होने से रोकते हैं।

 

 

6. डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए तेजपत्ते का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है।

 

 

7. रात में सोने से पहले तेजपत्ते के तेल की कुछ बूंदों को पानी में मिलाकर पीने से रात में अच्छी नींद अाती है।

 

 

8. सर्दी-जुकाम में तेजपत्ते का सेवन करने से बहुत ही लाभकारी होता है।

 

तेजपत्ते के फायदे (Benefits of Tejpal)

rd

 

9. यह अापकी चेहरे की रंगत को एक समान करता है। तेजपत्ते को पानी में उबाल लें अौर इस पानी से अपने चेहरे को धोएं या लेप बनाकर लगाएं इससे अापके चेहरे के मुंहासे, दाग, धब्बे चले जाएंगे।

 

 

10. भूख बढ़ाने के लिए भी तेजपत्ते का सेवन फायदेमंद है।

 

 

The post खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है तेजपत्ता, जानिए 10 फायदे appeared first on TopYaps.



from TopYaps https://ift.tt/2n1ck5d

Comments