आपकी हथेली के इस निशान में छिपा है किस्मत खुलने के राज

अपने भाग्य के बारे में जानने की इच्छा किसे नहीं होती है। सभी आज ही अपना भविष्य जान लेने की चाहत रखते हैं लेकिन ये सही नहीं है। जिजीविषा के लिए जरूरी है कि आपका हर दिन नया और ताजा हो। ऐसा भी कहा गया है कि मनुष्य को अपने कर्म के अनुसार ही फल भोगने होते हैं। वास्तव में यह सोलह आना सत्य है और ऐसा ही होता है। लेकिन हस्तरेखा-शास्त्र के अनुसार भाग्य के विषय में बहुत कुछ जानना संभव हुआ है।

 

 

मनुष्य का शरीर और क्रियाकलाप ही भाग्य का निर्माण करते हैं!

 

 

ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की हथेली पर जो रेखाएं हैं, उनके माध्यम से भाग्य के साथ ही व्यक्ति के स्वभाव तक को बताया जा सकता है। भविष्य बताने के लिए हाथ ही रेखाएं बहुत मददगार होती हैं। बताते हैं कि हथेली पर कौन से निशान आपको भाग्यशाली बनाते हैं!

 

हथेली पर अगर त्रिशूल का निशान है तो…

 

 

अगर आपकी हथेली पर त्रिशूल का निशान बनता है तो ये शुभसूचक है। ऐसे व्यक्ति को जिंदगी में हर तरह की सुख-सुविधा की प्राप्ति होती है। ऐसे जातक भाग्यशाली होते हैं और जीवन के सभी क्षेत्रों में बेहतर परिणाम लाते हैं।

 

हथेली पर अगर रथ का निशान है तो…

 

 

बहुत ही कम लोगों की हथेली पर रथ का निशान पाया जाता है। ऐसे लोग जीवन में हर तरह की सुख-सुविधा प्राप्त करते हैं। जीवन बड़े ही आनंद से कटता है और ऐसे जातक को राजयोग की प्राप्ति होती है।

 

हथेली पर अगर मछली का निशान है तो…

 

 

अगर हथेली पर कलाई के ठीक ऊपर रेखाएं अगर मछली की आकृति बनाती हैं तो आप भाग्यशाली होते हैं। हस्त रेखा विज्ञान की मानें तो ऐसे व्यक्ति बेहद मान-सम्मान प्राप्त करते हैं। ये लोग न केवल धनवान होते हैं, बल्कि अच्छे जीवनसाथी की प्राप्ति होती है।

 

हथेली पर अगर झंडे का निशान है तो…

 

 

अगर आपकी हथेली पर झंडे का निशान है तो आप बहुत ही परिश्रमी होते हैं। जीवन में संघर्षों से आप जीतते हैं और सफल होते हैं। ऐसे व्यक्ति किसी भी सूरत में हार मानने वाले नहीं होते हैं।

 

हथेली पर अगर स्वास्तिक का निशान है तो…

 

 

सनातनधर्मियों के लिए स्वास्तिक का निशान सुख समृद्धि का प्रतीक माना गया है। अगर ये निशान किसी व्यक्ति की हथेली पर है तो उसे बहुत ही भाग्यवान माना जाता है। ऐसे व्यक्ति जीवन में हमेशा सुखी और प्रसन्न रहते हैं।

 

इनमें से कोई भी निशान अगर आपकी हथेली पर मौजूद है तो आप भाग्यशाली हैं!

The post आपकी हथेली के इस निशान में छिपा है किस्मत खुलने के राज appeared first on TopYaps.



from TopYaps https://ift.tt/2NGabrn

Comments