राजकुमार यादव से राजकुमार राव का सफ़र | बेहतरीन अभिनेता का ज़िंदगीनामा

राजकुमार यादव

राजकुमार यादव अगर हम ये नाम लें तो आप शायद ना पहचान पाएं लेकिन आपको बता दें कि हम राजकुमार राव की बात कर रहे हैं तो शायद आप चौंक जाएं। आज के बर्थडे ब्वॉय अभिनेता राजकुमार राव, जिनकी बेहतरीन एक्टिंग के चलते उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

राजकुमार राव का जन्म 31 अगस्त 1984 को गुड़गांव (हरियाणा) में हुआ था। राजकुमार राव का जन्म के वक्त नाम राजकुमार यादव था, लेकिन अभी कुछ साल पहले उन्होंने अपनी मां से सुझाव लेकर अपना नाम राजकुमार राव रख लिया क्योंकि अक्सर गलती से लोग उन्हें ‘राजपाल यादव’ समझ लिया करते थे।

राजकुमार का दसवीं क्लास में ही एक्टिंग की तरफ रुझान हो गया था जब वो स्कूल में एक्टिंग करते थे। राजकुमार ने गुड़गांव के ब्लू बेल्स मॉडल स्कूल और दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। पढ़ाई के दौरान ही क्षितिज रिपर्टरी और श्री राम सेंटर (दिल्ली) से राजकुमार राव थिएटर भी किया करते थे।

राजकुमार ने दिल्ली के बाद पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से ग्रेजुएशन भी किया और मुंबई चले आए। फिल्म इंस्टिट्यूट से आने के बाद, मुंबई में राजकुमार को पहला ब्रेक दिबाकर बनर्जी की फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा’ में मिला।

उसके बाद राजकुमार ने एकता कपूर की ‘रागिनी एमएमएस’ भी की और उन्हें काफी सराहना मिली। उसके बाद फिल्म ‘शैतान’ में भी राजकुमार का अहम रोल था। इन फिल्मों के बाद राजकुमार ने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 2’, ‘चिटगॉन्ग’ और ‘तलाश’ फिल्मों में छोटा रोल निभाया। उसके बाद राजकुमार राव ने ‘काय पो छे’, ‘सिटी लाईट्स’, ‘क्वीन’ और ‘डॉली की डोली’ जैसी फिल्मों में भी अपना हाथ आजमाया।

राव की फिल्म ‘शाहिद’ को नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया। राजकुमार की निजी जिंदगी में अभिनेत्री ‘पत्रलेखा’ का अहम स्थान है और दोनों एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करना पसंद करते हैं।

राजकुमार राव की रिलीज हुई ‘ओमेर्टा’ और ‘फन्ने खां’ जैसी फिल्में दर्शकों को खास इंप्रेस नहीं कर पाई लेकिन फिर भी उनकी अदाकारी तारीफें लूट ले गईं। इसके अलावा लव सोनिया, मेंटल है क्या, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, 5 वेडिंग्स और न्यूटन जैसी फिल्मों में भी राजकुमार राव के अभिनय का जलवा देखने को मिला।

मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।

The post राजकुमार यादव से राजकुमार राव का सफ़र | बेहतरीन अभिनेता का ज़िंदगीनामा appeared first on Gossipganj.com.



from Gossipganj.com https://ift.tt/2PFvvTk
via IFTTT

Comments