बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और इंडियन टीम क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बाढ़ प्रभावित असम और बिहार के लोगों की मदद करने का संकल्प जताया है।

एक बयान में अनुष्का और उनके पति विराट ने कहा कि वे राहत कार्य में शामिल तीन संगठनों एक्शन ऐड इंडिया, रैपिड रेस्पांस और गूंज की मदद कर रहे हैं दंपति ने कहा हमारा देश कोरोना वायरस मामले का सामना कर रहा है और इसी बीच असम और बिहार के लोग बाढ़ की विभीषिका का भी सामना कर रहे हैं।

इससे कई लोगों की जिंदगी और आजीविका प्रभावित हुई है सोशल मीडिया पर अपने अपने अकाउंट पर पोस्ट बयान में दंपति ने कहा असम और बिहार के लोगों के लिए हमारी प्रार्थना जारी रहेगी विराट और मैंने बाढ़ राहत कल्याण के लिए विश्वसनीय काम कर रहे इन तीन संगठनों की मदद करने का फैसला किया है।

अनुष्का और विराट ने अपने फैंस भी इन दोनों राज्यों में लोगों की मदद करने के लिए कहा असम में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में 133 लोगों की मौत हुई है और भूस्खलन के कारण 26 लोगों की मौत हो गई और बाढ़ जनित घटनाओं में 107 लोगों की जान गई है बिहार में भी बुधवार को बाढ़ की स्थिति और भयावह हो गई।
इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
Comments
Post a Comment