रानी लक्ष्मीबाई की 160वीं पुण्यतिथी के मौके पर जहां एक ओर पूरा देश उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है, वहीं कंगना रनौत ने उनके जीवन पर बन रही फिल्म 'मणिकर्णिका' का पोस्टर जारी किया है।
साल 1858 में 18 जून को ग्वालियर के पास कोटा की सराय में अंग्रेजों की सेना से लड़ते-लड़ते रानी लक्ष्मीबाई वीरगति को प्राप्त हो गई थी फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' में कंगना, रानी लक्ष्मीबाई के किरदार में नजर आएंगी।
कंगना की टीम ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला पोस्टर जारी करते हुए लिखा है कि आजादी की पहली जंग की हीरोइन, देशभक्ति और स्वाभिमान की मिसाल।
फिल्म 'मणिकर्णिका' को पिछले साल 5 मई को वाराणसी में लॉन्च किया गया था, जहां लक्ष्मीबाई का जन्म हुआ था।
फिल्म में लक्ष्मीबाई के किरदार के लिए कंगना ने घुड़सवारी के साथ-साथ तलवारबाजी भी सीखी है सिर्फ यही नहीं वह इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कई दफा घायल भी हो चुकी हैं।
from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/2t8BUbV




Comments
Post a Comment