'हरामखोर' मूवी की हीरोइन करने जा रही है खुद से 5 साल छोटे बॉयफ्रेंड से शादी,अनोखी मेहँदी डिज़ाइन बनवायी हाथों में...
'मसान' और 'हरामखोर' जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाली ऐक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी आजकल अपनी शादी खबरों को लेकर चर्चा में हैं।
खबर है कि श्वेता ऐक्टर और रैपर चैतन्य शर्मा उर्फ 'स्लोचीता' से 29 जून को शादी करने जा रही हैं चैतन्य श्वेता से उम्र में 5 साल छोटे हैं।
श्वेता की उम्र इस समय 32 साल है, हालांकि वह अपनी उम्र से काफी छोटी दिखती हैं।
श्वेता ने बताया, 'हम लोग दिल्ली में एक परफॉर्मेंस के दौरान मिले थे लेकिन हमारी आपस में कोई बातचीत नहीं हुई जब हम वापस लौट रहे थे तो फ्लाइट में हमारी सीट एक साथ थी इस समय सुबह के 5 बज रहे थे और हमारा सोने का प्लान था लेकिन हम लोगों ने आपस में बात करनी शुरू कर दी।'
चैतन्य ने श्वेता को किस तरह प्रपोज किया, इस बारे में वह बताती हैं, 'चैतन्य ने मुझे मुंबई के एक परफॉर्मिंग क्लब कुक्कू क्लब में प्रपोज किया था चैतन्य ने मुझे बताया कि उसका नया प्ले हैं और मुझे वह देखना चाहिए।
मैं देखने गई और चैतन्य ने मुझे प्रपोज कर दिया' चैतन्य ने अपने शरीर पर श्वेता के नाम का टैटू भी बनवाया है इन दोनों की शादी गोवा में दोनों परिवार के लोगों और नजदीकी लोगों की मौजूदगी में होगी।
from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/2KqweR9





Comments
Post a Comment