रेसिपी:आपके खाने का मजा हो जायेगा दुगुना जब खाएंगे "भरवां पनीर भिंडी",देखते ही मुँह में आएगा पानी !!
भरवां भिंडी तो हम सबने खूब खाई है कई तरह के मसाले भरकर बनी हुई भिंडी लगभग सबको पसंद आता है।
आज हम आपसे शेयर कर रहे हैं पनीर भरवां भिंडी बनाने की विधि. ये कैल्शियम, आयरन और फाइबर से भरपूर और खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है.
सामग्री:
लगभग पावभर भिंडी (बीच से चीरा लगाकर)
आधा कप प्याज़ (कद्दूकस किया हुआ)
2 टी-स्पून लहसुन पेस्ट
1 टी-स्पून अदरक पेस्ट
1 कप कटा हुए टमाटर
1 टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर
आधा टी-स्पून गरम मसाला
3 टी-स्पून तेल
नमक स्वादानुसार
पनीर भरवां के लिए:
लगभग डेढ़ कप कद्दूकस किया हुआ ताज़ा पनीर
3 बारीक कटी हरी मिर्च
बारीक कटा हरा धनिया
विधि:
सबसे पहले भिंडी के टुकड़े को कद्दूकस किए हुए पनीर से भर लें एक नॉनस्टिक पैन में लगभग 2 चम्मच तेल गरम करें और भिंडी डाल दें इसे ढंक दें और मद्दिम आंच पर 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
अब भिंडी अलग रख दें उसी पैन में बचा हुआ तेल डालकर गर्म करें और कम आंच पर प्याज को सुनहरा भून लें अदरक, लहसुन का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डालकर थोड़ी देर और भूनें।
मसाला ठीक तरह से मिल जाए अब इस मिश्रण में कटे हुए टमाटर, गरम मसाला और नमक डालकर पकाएं ऊपर से भिंडी डालकर 2-3 मिनट के लिए पकाएं भरवां भिंडी तैयार है, इसे रोटी या चावल के साथ भी खा सकते हैं।
from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/2K9dMzm





Comments
Post a Comment