बॉलीवूड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म गोल्ड का टीजर 15 जून को रिलीज हो गया है।
इस टीजर की शुरुआत एक संदेश से होती है जिसमें लिखा है- कृप्या, राष्ट्रगान के लिए खड़े हो, इसके बाद दूसरा संदेश कहता है- इससे आपको क्या लगता है, 200 साल तक हम अंग्रेजी राष्ट्रगान के लिए खड़े होते रहे हैं, जब तक कि एक अकेले आदमी के ख्वाब ने अंग्रेजों को हमारे राष्ट्रगान पर खड़ा होने के लिए मजबूर कर दिया टीजर को देखने के बाद आप भी बोलेंगे शानदार है टीजर...
फिल्म का फर्स्ट लुक पहले ही जारी हो चुका था जिसमें अक्षय कुमार कोट में तिरंगा छिपाए नजर आए थे।
ये एक पीरियड फिल्म है जिसमें आजादी के पहले भारत और ओलंपिक में गोल्ड जीतने का सपना लिए भारतीय हॉकी प्लेयर की कहानी है।
इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ लीड एक्ट्रेस के तौर पर टीवी सीरियल की फेमस स्टार मौनी रॉय हैं।
बता दें कि फिल्म को डायरेक्ट किया है रीमा काग्ती ने ये फिल्म इस साल स्वतंत्रता दिवस पर यानि 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है।
from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/2t4klJO




Comments
Post a Comment