फिल्म 'सूरमा' का रोमांटिक गाना हुआ रिलीज,आपके दिल को छू लेगा ये गाना....

एक्टर -सिंगर दिलजीत दोसांझ की आवाज में एक नया रोमांटिक ट्रैक रिलीज हुआ है यह गाना उनकी आने वाली फिल्म सूरमा से है।


गुलजार के अल्फाज और दिलजीत की आवाज का यह मेल दर्शकों के दिलों को छू लेगा।


सूरमा के इस गाने में पहले प्यार की मासूमियत को दिखाया गया है गाने में बड़े ही प्यारे तरीके से दिखाया गया है कि कैसे दिलजीत और तापसी के किरदारों में हॉकी खेलते-खेलते प्यार पनपता है।


इसके अलावा दिलजीत के किरदार, संदीप सिंह के संघर्षों की झलकियां भी 'इश्क दी बाजियां' के बहाने दिखाई गईं हैं।


शंकर-एहसान-लॉय का कंपोज किया हुआ यह गाना दिलजीत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है गाने में दिलजीत और तापसी की केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही है।

 इनके अलावा फिल्म में अंगद बेदी भी दिखाई देंगे फिल्म 13 जुलाई को रिलीज होने वाली है हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ है। 



from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/2M2M8Bn

Comments