सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया में बेहद ऐक्टिव हैं मौका मिलते ही वह अपने चाहने वालों को दिलचस्प बातें जरूर बताते हैं।
आज बिग बी ने ट्वीट कर बताया कि सात समंदर पार ग्लैस्गो की सड़क पर घूमते हुए किसी ने उन्हें पहचान लिया, लेकिन जब नाम लेकर हाल-चाल पूछा तो कुछ और ही पता चला।
दरअसल अमिताभ ग्लैस्गो की सड़कों पर टहल रहे थे। तभी एक टैक्सी जो उनके पास से चली जा रही थी, उससे एक आवाज आई।
टैक्सी में बैठे एक व्यक्ति ने गाड़ी का शीशा नीचे कर अमिताभ से कहा 'हे सलमान खान हाऊ यू डूइंग' बाकी सब तो ठीक था, लेकिन सलमान खान सुनकर अमिताभ अचंभित रह गए।
ग्लैस्गो की सड़क और माहौल को दिखाते हुए बिग बी ने एक फोटो भी साझा इस मौके पर अमिताभ बच्चन ने उनकी एक फोटो भी साझा की है जिसमें वह काले कलर का सूट और कोट पहने हुए सड़क पर चले जा रहे हैं।
from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/2KjLmDJ




Comments
Post a Comment