नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने पिछले महीने गुपचुप शादी कर बॉलीवुड गलियारे से लेकर फैन्स के बीच हलचल मचा दी थी।
तभी से ये कयास लगाए जाने लगे थे कि नेहा धूपिया प्रेग्नेंट हैं और इसी वजह से अचानक उन्हें शादी करनी पड़ी हालांकि, बाद में इन्हें सिरे से खारिज किया गया।
अब नेहा के प्रेग्नेंट होने की खबरें फिर चल पड़ी हैं इसका कारण है उनकी ड्रेस वे हाल ही में फेमिना मिस इंडिया 2018 में नजर आई थी इस दौरान तस्वीरों के आधार पर ये चर्चा जोर पकड़ गई।
स्लेटी रंग के पारदर्शी टॉप और काले रंग की स्कर्ट में नेहा धूपिया इवेंट में पहुंची थीं वैसे तो काले रंग के कपड़ों में मोटापा आसानी से छिप जाता है मगर नेहा धूपिया का उभरा पेट कैमरे की नजर से छिप नहीं पाया।
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह बेबी बंप है हम नेहा धूपिया की प्रेग्नेंसी की खबर की पुष्टि नहीं कर सकते लेकिन अगर उन रिपोर्ट्स में सच्चाई है तो संभव है कि शादी से पहले ही नेहा गर्भवती हो गई थीं।
from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/2JUxYVz




Comments
Post a Comment