OMG: रणबीर कपूर के बारे में ये क्या बोल गयी टीवी की नागिन,करना पड़ सकता है परेशानी का सामना

टीवी की नागिन यानि करिश्मा तन्ना ने रणबीर कपूर को लेकर ऐसी बात कह दी है जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 


अपनी दूसरी बॉलीवुड फिल्म 'संजू' की रिलीज की तैयारी में बिजी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने बताया कि फिल्म में रणबीर कपूर के साथ काम करना अद्भुत था और वह पूरी तरह से बिगड़ैल बच्चे की तरह हैं। 


 रणबीर के बारे में पूछे गए एक सवाल पर करिश्मा ने मीडिया एजेंसी को बताया, 'वह अद्भुत हैं, पूरी तरह से प्रोफेशनल और बिगड़ैल बच्चे हैं वह सेट पर बहुत मजे करते हैं उनके पास बहुत अच्छा ह्यूमर है, वह अच्छे तरीके से बात करते हैं और उनके साथ काम करना अच्छा रहा।'


करिश्मा ने ये भी कहा कि अभी उन्हें फिल्में हासिल करने की कोई जल्दबाजी नहीं है उन्होंने कहा, 'मेरे पास कई फिल्मों के ऑफर आए थे, लेकिन उनकी कहानी दमदार नहीं थी, इसलिए मैं वैसी फिल्में नहीं करना चाहूंगी।' 


'संजू' के बारे में बात करें तो फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है और फिल्म में सोनम कपूर, विक्की कौशल और अनुष्का शर्मा लीड रोल में हैं फिल्म 29 जून को रिलीज होगी।



from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/2JQC7qw

Comments