OMG!! रिलीज़ होने से पहले ही विवादों में आयी एेश्वर्या राय की आने वाली फिल्म "फन्ने खां"

बाॅलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय, राजकुमार राव स्टारर फिल्म फन्ने खां रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गयी है।

 

बता दें कि लंबे समय बाद अनिल कपूर आैर एेश्वर्या राय एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। 


जानकारी के लिए बता दें कि मूवी 3 अगस्त को रिलीज हो रही है प्रोड्यूसर वासु भगनानी ने फन्ने खां के मेकर्स के खिलाफ सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसपर 1 अगस्त को सुनवाई होगी वासु भगनानी ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है।


बता दें कि ये पूरा विवाद फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स से जुड़ा हुआ है।


फिल्म में उन्हें को-प्रोड्यूसर का क्रेडिट देने की बात कही गई थी, लेकिन अब एग्रीमेंट का पालन नहीं किया जा रहा है क्रिअर्ज एटरटेनेंट के साथ उनकी 10 करोड़ की डील हुई थी भगनानी ने 8.50 करोड़ जमा करा दिए थे, बाकी का अमाउंट फिल्म की रिलीज से एक हफ्ते पहले देने की बात हुई थी।


पूजा फिल्मस के मुताबिक, उनके पास फन्ने खां के देशभर में डिस्ट्रीब्यूशन और theatrical राइट्स थे दिसंबर 2017 में को-प्रोड्यूसर क्रिअर्ज एटरटेनेंट के बीच MoU साइन हुआ था। 



from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/2LC3hX3

Comments