आजकल यूट्यूब पर प्रैंक और कॉमेडी विडियो बहुत लोकप्रिय हो रहे हैं। खासतौर पर वो विडियो जिनमें यंगस्टर्स को टारगेट किया जाता है। एक ऐसे ही यूट्यूबर हैं अमित भड़ाना जो यूट्यूब पर काफी लोकप्रिय हैं और अक्सर मज़ेदार विडियो डालकर युवाओं का मनोरंजन करते रहते हैं।
अमित का एक नया विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
YouTube
गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के रिश्ते और एक लड़की को लेकर दोस्त आपस में किस तरह से बात करते हैं, इसे लेकर बनाए नए विडियो में अमित देसी अंदाज़ में आजकल की लड़कियों और लड़कों की दोस्ती और प्यार की मज़ेदार कहानी बयां कर रहे हैं।
लड़कियां जहां कपड़ों की तरह बॉयफ्रेंड बदलती हैं, वहीं कुछ लड़के ऐसे होते हैं, जिन्हें हर राह चलती लड़की से प्यार हो जाता है। उनका प्यार तो मैगी नूडल्स से भी ज़्यादा इंस्टेंट होता है। लड़कों की दोस्ती बड़ी अजीब होती है कभी वो अपने ही दोस्त की गर्लफ्रेंड पर फिदा हो जाते हैं, तो कभी अपने दोस्त की गर्लफ्रेंड को दूर जाते देख बेचारे दोस्त की मदद करने से भी पीछे नहीं हटते।
अमित के द्वारा अपलोड किए गए इस विडियो का नाम है देसी पंचनामा प्यार का। यह तेजी से वायरल हो रहा है। विडियो को अब तक यूट्यूब पर 98 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस विडियो में अमित अपने वही पुराने देसी और दिलचस्प अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं।
साधारण दिखने वाले अमित भड़ाना के बोलने के देसी स्टाइल ने ही उन्हें लोकप्रिय बनाया है। यंगस्टर्स की दोस्ती और प्यार जैसे टॉपिक पर विडियो बनाने वाले अमित बिन्दास माने जाते हैं। उनके विडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ जाती है। अपने खास अंदाज़ की वजह से ही अमित अब सेलिब्रिटी बन चुके हैं।
यहां देखिए अमित का नया विडियो।
अमित भड़ाना का यह विडियो आपको कैसा लगा, आप हमें कमेन्ट के माध्यम से जरूर बताएं।
The post अमित भड़ाना का नया विडियो धमाल मचा रहा है, सिर्फ दो दिन में 98 लाख लोग देख चुके appeared first on TopYaps.
from TopYaps https://ift.tt/2PnLz73
Comments
Post a Comment