जब सलमान खान ने सिद्धर्थ शुक्ला से पूछा की क्या घर के बाहर भी करते है असीम रियाज से झगड़ा ,ये था सिद्धार्थ का जवाब ,यहां देखे वीडियो
बिग बॉसअपना 14 वे सीजन के साथ दर्शकों को एंटरटेनमेंट करने के लिए तैयार है और जल्दी टीवी पर आने वाला है।

शो को लेकर पहले ही सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है कुछ दिन पहले ही शो को लेकर एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी इस कॉन्फ्रेंस में बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला ने शो के होस्ट सलमान खान से खास बातचीत की लेकिन इसी दौरान सलमान खान ने सिद्धार्थ से उनकी असीम रियाज की लड़ाई को लेकर सवाल पूछ लिया।

सलमान खान और सिद्धार्थ शुक्ला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है वीडियो में सलमान नेसिद्धार्थ से पूछा कि बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद 'क्या आपका आसीम से मुकाबला हुआ बाहरी दुनिया के सुल्तानी पहाड़ी अखाड़ा में 'इस पर सलमान खान का जवाब देते इस सिद्धार्थ शुक्ला ने मुस्कुराते हुए कहा कि उनकी ओर आशिम की लड़ाई सोशल मीडिया तक पहुंच गई है लेकिन यह उतनी स्ट्रांग नहीं है जितनी बिग बॉस के घर में हुआ करती थी अखाड़े में नहीं हो पाया पर सोशल मीडिया पर थोड़ा बहुत हुआ सब कुछ ठीक है बिग बॉस वाला फील नहीं था।

बिगबॉस 13 में सिद्धार्थ और असीम की लड़ाई काफी देखने को मिलती थी इस बार शो में नैना सिंह ,जैस्मीन भसीन ,करण पटेल ,निशांत मलकानी ,एजाज खान ,राहुल वैद्य ,सारा गुरपाल ,शगुन पांडे ,प्रतीक सेजलपाल और जान कुमार सानू बतौर कंटेस्टेड नजर आएंगे।

मीडिया रिपोर्ट में बातें सामने आ रही है कि बिग बॉस 14 में सिद्धार्थ शुक्ला ,हिना खान ,गोहर खान ,मोनालिसा और शहनाज गिल करीब 2 हफ्ते तक घर के अंदर रहेंगे और घर के सभी कामों में हिस्सा लेंगे।
इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
Comments
Post a Comment