'5 जी' सुनवाई के दौरान जूही चावला ऑनलाइन आयी तो लोग गाने लगे ,'घूंघट की आड़ से'और फिर हुआ ये

दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को 5G वायरलेस नेटवर्क पर ऑनलाइन सुनवाई तीन बार बाधित हुई। 



क्योंकि फिल्म एक्ट्रेस और पर्यावरण के प्रति चिंतित जूही चावला ने देश में 5G नेटवर्क की स्थापना के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था जूही चावला जैसे ही वीडियो के माध्यम से जुड़ी तो सुनवाई के दौरान कुछ अन्य लोगों में से किसी ने उनकी फिल्म का गाना 'घूंघट की आड़ से दिलबर' का गुनगुनाना शुरू कर दिया। 



इस पर जज ए आर मिर्धा ने पहले तो उनका माइक म्यूट करने के लिए कहा उसके बाद फिर किसी ने दोबारा गाना शुरू कर दिया जिस पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कोर्ट मास्टर को इन व्यक्तियों की पहचान करती हुई इनके खिलाफ अवमानना का नोटिस जारी करने को कहा व्यक्ति की पहचान अभी सामने नहीं आई है। 



सुनवाई फिर से शुरू हुई तो फिर किसी ने गाना शुरू कर दिया 'लाल-लाल होठों पर गोरी किसका नाम है' इसके बाद सुनवाई कर रहे हाई कोर्ट के जज नाराज हो गए कृपया व्यक्ति की पहचान करें और अवमानना नोटिस जारी करें।



 दिल्ली उच्च न्यायलय को लेकर आईटी विभाग को इस व्यक्ति की पहचान करने और आवश्यक कार्यवाही के लिए दिल्ली पुलिस को इसकी जानकारी देने को भी कहा। 

इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद


Comments