ओटीटी रिलीज होगी तापसी पन्नू की 'रश्मि रॉकेट'

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू  इन दिनों कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त है ,तापसी हाल ही में फिल्म 'हसीन दिलरूबा' में नजर आई थीं, इसके बाद अब एक और फिल्म रिलीज के लिए तैयार हो चुकी है जिसका नाम है 'रश्मि रॉकेट'।


यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमे तापसी एक गुजराती एथलीट का किरदार निभा रही है , जिसे निर्दशित किया है आकर्ष खुराना ने और फिल्म के निर्माता है "आरएसवीपी'।


जानकारों के मुताबिक रश्मि रॉकेट सिनमेघार के बजाय सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने है , जिसके लिए करोड़ों की डील भी साइन हो चुकी है,फीमेल लीड रोल वाली फिल्मों के लिए यह डील अब तक की सबसे बड़ी डील बताई जा रही है।


जानकारों  से मिली खबरों के मुताबिक इस फिल्म के लिए ओटीटी पर 58 करोड़ रुपए में डील हुई है , परन्तु यह अभी साफ नहीं हो पाया है की यह डील कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ की गयी है।


रश्मि रॉकेट में तापसी पन्नू एक एथलीट का किरदार निभा रही है, जिसके लिए उन्होंने हाई लेवल की ट्रेनिंग भी ली है और स्पोर्ट्स वूमन के जैसा दिखने के लिए काफी मेहनत की है। 


फिल्म में तापसी पन्नू के अलावा सुप्रिया पाठक, अभिषेक बनर्जी और प्रियांशु पेन्युली भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले है ।


Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं मान्यताओं पर आधारित हैं. Bollywood Remind इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें. इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद

Comments