30 जनवरी से चमक सकती है इन 4 राशि वालों की किस्मत, बुद्धि और व्यापार के दाता बुध देव की रहेगी विशेष कृपा !

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या उदय होता है तो, उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। साथ ही किसी के लिए स्थिति शुभ रहती है, तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि बुध ग्रह आज 29 जनवरी को उदय हो रहे हैं। बुध देव को हिन्दू ज्योतिष में बुद्धि, व्यापार, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्र का कारक माना जाता है।

वहीं किसी जातक की जन्म कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है तो जातक की संवाद शैली कुशल होती है। वह हाज़िर जवाबी होता है। व्यक्ति अपनी बातों से सबको मोह लेता है। बली बुध व्यक्ति को कुशाग्र बुद्धि का बनाते हैं। साथ ही वह गणित विषय में अच्छा होता है। व्यक्ति की गणना करने की शक्ति तीव्र होती है। इसलिए बुध ग्रह का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें विशेष फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं ये 4 राशियां कौन सी हैं।

मेष राशि

इस राशि वालों के 30 जनवरी से अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि बुध देव आपकी गोचर कुंडली के दशम (कर्म) भाव में उदित हो रहे हैं।इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में आप कोई नई डील कर सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको फायदा हो सकता है।

वृष राशि

इस राशि के जातकों को बुध देव का उदय होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध देव आपकी गोचर कुंडली के नवम (भाग्य) भाव में उदित हो रहे हैं। जिससे आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है या आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

मीन राशि

इस राशि के लोगों को बुध का उदित होना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध देव आपकी गोचर कुंडली के ग्यारहवें (इनकम) भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे वहां सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। व्यापार में आकस्मिक लाभ हो सकता है। आप इस दौरान किसी की सहायता कर सकते हैं। साथ इस समय आपको कई स्त्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है।

धनु राशि

बुध देव आपकी गोचर कुंडली के दूसरे (धन) भाव में उदित हो रहे हैं। इस दौरान आपको आकस्मिक लाभ हो सकता है। साथ ही आपके धन भाव में सूर्य, बुध और शनि की भी युति बनी हुई है, जिससे आप किसी प्रॉपर्टी में भी निवेश कर सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में फायदा होने के संकेत भी हैं। इस समय आप नया वाहन लेने की भी सोच सकते हैं। साथ ही संतान का किसी प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन भी करा सकते हैं।



Comments