बिग बॉस ओटीटी में नजर आने वाली उर्फी जावेद आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उर्फी जावेद अपने खूबसूरती और अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती हैं. उर्फी जावेद अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं और कई बार तो ऊर्फी जावेद ट्रोलरों का भी शिकार हो जाती हैं. कहा जाता है कि ऊर्फी जावेद लाइमलाइट में रहने के लिए कुछ भी कर सकती हैं. यही कारण है कि ऊर्फी जावेद अपने सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें तथा बोल्ड वीडियोस शेयर करती रहती हैं.
हालांकि इन दिनों उर्फी जावेद अपनी शादी को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में नजर आ रही हैं. दरअसल ऊर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करके कैप्शन में प्री-वेडिंग लिखा है जिसको लेकर फैंस हैरान हो रहे हैं. आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि क्या सच में उर्फी जावेद अपनी शादी रचाने जा रही हैं.
बेवफा के सिंगर के साथ उर्फी का प्री वेडिंग तस्वीर
दरअसल, ऊर्फी जावेद इन दिनों बेवफा गाने के सिंगर कुंवर के साथ माइनस 8 डिग्री सेल्सियस में अपने गाने के एल्बम की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं. ऐसे में ऊर्फी जावेद माइनस डिग्री सेल्सियस में अपने एलबम की शूटिंग के साथ साथ इन खूबसूरत वादियों का भी फील ले रही हैं.
उर्फी इस एलबम की शूटिंग के दौरान खूब ज्यादा मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं. इतना ही नहीं उर्फी जावेद ने हीरोइनों की तरह दुपट्टा लहराते हुए कुंवर के साथ अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी साझा किया है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है प्री-वेडिंग और हंसने वाली इमोजी लगाई है.
यह भी पढ़ें – उर्फी जावेद नया फैशन ड्रामा, हाथ में गीता और टीशर्ट पर लिखा- Not Javed Akhtar’s Grand daughter’
View this post on Instagram
जैसे ही लोगों ने उनकी यह फोटो देखा लोग अचंभित हो गए और सोशल मीडिया पर तरह-तरह के सवाल करने लगे कि क्या सच में उर्फी शादी करने जा रही हैं. कई यूजर्स ने तो उर्फी के कमेंट बॉक्स में उन्हें कांग्रेचुलेशन तक बोल दिया. जिसके बाद से इस मामले ने सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा तूल पकड़ लिया है. हालांकि, बाद में उर्फी जावेद ने एक वीडियो साझा करते हुए लिखा है कि घबराने वाली कोई बात नहीं है आप लोग की उर्फी जावेद अभी शादी नहीं कर रही है, यह फोटो हमारे एलबम की शूटिंग के दौरान की है.
यह भी पढ़ें – ऊर्फी जावेद का बड़ा बयान, इस्लाम धर्म में नहीं है उनको विश्वास, मुस्लिम लड़के से नहीं करेंगी शादी
The post सोशल मीडिया की सुर्खियों में रहने वाली ऊर्फी जावेद करने जा रही हैं शादी, देखें प्री वेडिंग तस्वीरें appeared first on Movie Review Preview.
Comments
Post a Comment