76 साल की लक्ष्मी आजी का डांस देखकर हिल गए जज, शो के जजों को दिए 10-10 रुपए

टीवी की दुनिया में कई डांस शोस अपने बेहतरीन अंदाज़ के वजह से काफी ज्यादा पॉपुलर होते हैं और इन दिनों डीआईडी सुपर मॉम्स काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है. जी हां यह 2 जुलाई से जी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा. ऐसे में इस शो की चर्चा अभी से काफी जोरों शोरों से हो रही है. इतना ही नहीं यह शो 2 जुलाई से टीवी पर प्रसारित होने वाला है. ऐसे में इस शो का ऑडिशन अभी काफी जोरों शोरों से हो रहा है और इसी बीच ज़ी टीवी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है और इस वीडियो में 76 वर्ष की लक्ष्मी आजी नाम की एक महिला डांस करते हुए नजर आ रही हैं.

इस डांस वीडियो को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और इस डांस वीडियोस के आने के बाद से फैंस इस शो का इंतजार काफी बेसब्री से कर रहे हैं. ज़ी टीवी ने जो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से यह वीडियो शेयर किया है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लक्ष्मी आजी की उम्र भले ही 76 साल की हो गई है लेकिन इनके अंदर डांस करने का काफी ज्यादा जज्बा भरा हुआ है और ऐसे में यह स्टेज पर काफी शानदार डांस करती हुई नजर आ रही है. इनका डांस देखने के बाद से सारे लोग हैरान हो गए हैं इतना ही नहीं इस डांस को देखकर शो के तीनों जज भी इनके साथ जाकर डांस करने पर मजबूर हो गए हैं.

यह भी पढ़े-अपने से 26 साल छोटी पत्नी को मिलिंद बिस्तर पर कैसे करते हैं खुश, खोल दिए बेडरूम सीक्रेट्स

क्योंकि इतना शानदार डांस देखने के बाद से जजों से भी रहा नहीं गया. आपको यहां यह भी बता दें कि इस शो में जज का किरदार रेमो डिसूजा, उर्मिला मातोंडकर और भाग्यश्री निभा रहे हैं. इस वीडियो को ज़ी टीवी ने शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा है. जी हां इस वीडियो को शेयर करते हुए ज़ी टीवी ने कैप्शन में लिखा है कि लक्ष्मी आजी का डांस करने का जज्बा देखकर सबको मजा आ जाएगा. आप कितना एक्साइटेड हैं लक्ष्मी आजी का डांस परफॉर्मेंस देखने के लिए ?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ZEE TV (@zeetv)

ज़ी टीवी का यह प्रोमो वीडियो इस समय काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वही इस प्रोमो वीडियो की बात करें तो इस वीडियो में लक्ष्मी आजी डांस करने के बाद से इस शो के जजों के साथ बात करती हुई नजर आ रही हैं और आशीर्वाद के रूप में तीनों जजों को दस दस रुपया देती हैं. जिसके बाद से इन 10-10 रुपया लेने के बाद से यह लोग लक्ष्मी आजी से आशीर्वाद लेते हैं. वहीं 10 रुपया आशीर्वाद के रूप में लेने के बाद से उर्मिला मातोंडकर, लक्ष्मी आजी का पैर भी छुते हुई नजर आ रही हैं. अब देखना यह है कि क्या यह शो लोगों को पसंद आता है या नहीं.

यह भी पढ़े-जब सनी देओल की गर्लफ्रेंड के साथ धर्मेंद्र ने किया था किस, भड़क गए थे सनी देओल

The post 76 साल की लक्ष्मी आजी का डांस देखकर हिल गए जज, शो के जजों को दिए 10-10 रुपए appeared first on Movie Review Preview.



Comments