सुनील शेट्टी बॉलीवुड के बेहद धाकड़ अभिनेता माने जाते हैं. सुनील शेट्टी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म बलवान से की थी और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी ज्यादा सफल फिल्म साबित हुई थी. इसके बाद सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में जैसे गोपी किशन, दिलवाले, धड़कन और हेरा फेरी जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया. सुनील शेट्टी बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेताओं की लिस्ट में भी शामिल है और इनकी गिनती बॉलीवुड के सफल अभिनेताओं में भी होती है. यह बॉलीवुड के काफी सफल और शानदार अभिनेता माने जाते हैं. आपको बता दें कि सुनील शेट्टी की उम्र 60 साल हो गई है लेकिन यह दिखने में अभी भी 35 साल के जवान दिखते हैं.

सुनील शेट्टी अपनी फिटनेस को लेकर काफी ज्यादा सक्रिय रहते हैं और यही कारण है कि 60 की उम्र में भी लोग इन्हें 35 के उम्र का समझते हैं. आपको बता दें कि सुनील शेट्टी का जन्म बैंगलोर में हुआ था और उन्होंने बचपन में काफी ज्यादा गरीबी का सामना किया. दरअसल, सुनील शेट्टी के पिता एक रेस्टोरेंट में वेटर हुआ करते थे और ऐसे में इनके परिवार को काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन जब सुनील शेट्टी ने अपने बेहतरीन एक्टिंग से लोगों का दिल जीतना शुरू किया तो उन्होंने उस रेस्टोरेंट्स को ही खरीद लिया जिस रेस्टोरेंट में इनके पिता वेटर का काम किया करते थे और आज सुनील शेट्टी अपने इस रेस्टोरेंट को पूरी दुनिया में फैला चुके हैं.
यह भी पढ़े-इन दिनों कहां हैं आफताब शिवदासानी, जिन्हें बॉलीवुड का चॉकलेटी बॉय कहा जाता था

सुनील शेट्टी बॉलीवुड के पॉपुलर अभिनेता होने के साथ-साथ एक बहुत बड़े बिजनेसमैन भी माने जाते हैं और अपने बिजनेस के थ्रू सुनील शेट्टी करोड़ों रुपए कमाते हैं. बात करें सुनील शेट्टी के पर्सनल लाइफ की तो इन्होंने अपने पर्सनल लाइफ में अपनी गर्लफ्रेंड माना से शादी रचा लिया था और इसके बाद माना और सुनील शेट्टी दो बच्चों के माता-पिता बने. बता दें कि सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी बॉलीवुड फिल्म में डेब्यू कर चुके हैं. सुनील शेट्टी की पत्नी माना सुनील शेट्टी के साथ इनके बिजनेस में हाथ बताती हैं और यह एक बिजनेसवूमेन के तौर पर अपना करियर बना चुकी हैं. आपको बता दें कि सुनील शेट्टी और माना ने मिलकर कई बिजनेस में हाथ आजमाया है और इन्होंने सफलता भी प्राप्त किया.

एक तो सुनील शेट्टी ने अपने पिता वाले रेस्टोरेंट्स की पूरी दुनिया में चैन बना दी और इस रेस्टोरेंट्स की वजह से सुनील शेट्टी की काफी ज्यादा कमाई होती है. इतना ही नहीं सुनील शेट्टी का दूसरा बिजनेस आर नाम के लग्जरी फर्नीचर शोरूम का है और यहां से भी सुनील शेट्टी काफी ज्यादा पैसा कमाते हैं. इसके अलावा सुनील शेट्टी कई बॉलीवुड फिल्मों को प्रोड्यूस भी कर चुके हैं और तो और सुनील शेट्टी और भी कई जगह अपने पैसे लगाते रहते हैं. सुनील शेट्टी एक लग्जरियस लाइफ जीते हैं और इन्हें बॉलीवुड का अंबानी कहा जाता है इतना ही नहीं देश का दूसरा अंबानी कहा जाता है क्योंकि यह बहुत शानदार और लग्जरीयस लाइफ जीना पसंद करते हैं. सुनील शेट्टी ने आज अपने दम पर करोड़ों की प्रॉपर्टी खड़ी कर ली है.
यह भी पढ़े-ऐश्वर्या को ऐश कहने पर मीडिया के उपर भड़क गई जया बच्चन, कहा तुम्हारी स्कूल फ्रेंड है क्या ?
The post भारत के दूसरे अंबानी कहे जाते हैं सुनील शेट्टी, एक्टर की कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश appeared first on Movie Review Preview.
Comments
Post a Comment