वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, तीसरे दिन की कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
बॉलीवुड के सुपरस्टार वरुण धवन और कियारा आडवाणी इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं. दरअसल, बीते 24 जून को वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म जुग जुग जियो रिलीज हुई थी और यह फ़िल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. जिसके वजह से वरुण धवन के साथ साथ इस फिल्म की पूरी स्टारकास्ट काफी ज्यादा खुश नजर आ रही है. दरअसल, फिल्म जुग जुग जियो धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है और इस फिल्म में वरुण धवन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं तो वहीं कियारा आडवाणी भी उनका साथ दे रही है.

इतना ही नहीं इस फिल्म में इन दोनों पॉपुलर सितारों के साथ-साथ बॉलीवुड के दिग्गज एवं शानदार अभिनेता अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं और साथ ही साथ बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर की माँ नीतू कपूर भी इस फिल्म में नजर आ रही हैं. यह फिल्म बीते 24 जून को रिलीज हुआ था. जहां एक तरफ बॉलीवुड की फिल्में बॉक्स आफिस पर औंधे मुंह गिर रही है तो वहीं यह फिल्म काफी शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है. दरअसल, इस फिल्म को रिलीज हुए आज 3 दिन का समय बीत चुका है और इस फिल्म ने अपने 3 दिनों में काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है.
यह भी पढ़े-जब एक गलती की वजह से बंद हो गया था कपिल शर्मा का शो, सुनील ग्रोवर से पंगा लेना पड़ गया था महंगा

फिल्म जुग जुग जियो ने अपने ओपनिंग डे यानी कि शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 9.28 करोड़ रुपए कमाए थे. लेकिन शनिवार को यह कमाई बढ़ने लगी है. जहां शुक्रवार को लगभग 9 करोड रुपए की कमाई हुई थी तो वहीं शनिवार को यह कमाई बढ़ गई और शनिवार को जुग जुग जियो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 12.55 करोड़ की बिजनेस करने में सफल साबित हुई. इतना ही नहीं बात करें अगर तीसरे दिन की कमाई यानी की रविवार की कमाई की तो रविवार को इस फिल्म ने कमाल कर दिया जिसके वजह से इस फिल्म की पूरी स्टार कास्ट के साथ साथ इस फिल्म के मेकर्स काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं.

दरअसल, तीसरे दिन यानी रविवार को इस फिल्म ने 15.10 करोड़ रुपए की कमाई किया है. जिसके बाद से मेकर्स का खुशी का ठिकाना नहीं रहा क्योंकि यह फिल्म लगातार अपने कमाई में बढ़ोतरी करते जा रही है. आपको बता दें कि यह फिल्म ज्यादा बड़े बजट की फिल्म नहीं थी. ऐसे में इस फिल्म ने मात्र 3 दिन में ही अपने बजट के आधे से ज्यादा पैसे निकाल दिए हैं. यह फिल्म लगभग 60 करोड़ के बजट में बनाई गई थी और इस फिल्म ने वीकेंड के मात्र 3 दिनों में ही 36.93 करोड़ की कमाई कर ली है. अब देखना यह है कि क्या सोमवार को भी यह फिल्म अपने इसी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन कर पाती है या नहीं.
यह भी पढ़े-करिश्मा कपूर की प्यार की दुश्मन बनी मां बबीता, नहीं बनने दिया करिश्मा को बच्चन परिवार की बहू
The post वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, तीसरे दिन की कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश appeared first on Movie Review Preview.
Comments
Post a Comment