अजय देवगन: बॉलीवुड की इन 4 ब्लॉकबस्टर फिल्मों को छोड़कर आज भी हैं पछताते,लिस्ट में करण अर्जुन का नाम भी है शामिल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता में शुमार अजय देवगन आज फिल्म इंडस्ट्री पर पूरी तरह काबीज है. अजय देवगन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1991 में आई फिल्म फूल और कांटे के साथ की थी हालांकि अजय देवगन इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम बना चुके हैं. लोग इनके अभिनय की सराहना भी करते हैं. वैसे तो अजय देवगन ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है लेकिन उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों को करने से इंकार भी किया है.और फिल्म रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट साबित हुई हालांकि ऐसा करने के बाद अजय देवगन को कई बार पछतावा भी होता होगा.

पद्मावत

बता दे फिल्म पद्मावत के लिए अलाउद्दीन खिलजी का रोल प्ले करने के लिए इस फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने अजय देवगन को ही चुना था. लेकिन अजय ने अपने बिजी शेड्यूल की वजह से इस किरदार को प्ले करने से मना कर दिया था हालांकि बाद में इस किरदार को रणवीर सिंह ने निभाया था.

बाजीराव मस्तानी

इस फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली की पहली पसंद अजय देवगन ही थे. लेकिन अजय देवगण टाइम ना निकालने की वजह से फिल्म में काम करने से मना कर दिया.बाद में डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म का ऑफर रणवीर सिंह को दे दिया और यह फिल्म रणवीर सिंह करियर के लिए मिल का पत्थर साबित हुई.

यह भी पढ़े किच्चा सुदीप ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए मजे,कहा इसलिए फ्लॉप हो रही हैं फिल्में,

कुछ कुछ होता है

साल 1998 में शाहरुख खान की फिल्म कुछ कुछ होता है के लिए डायरेक्टर की पहली पसंद शाहरुख नहीं बल्कि अजय देवगन थे. लेकिन अजय देवगन को इस कहानी में कुछ खास दमखम नहीं लगा. और उन्होंने इस फिल्म में कोई इंटरेस्ट नहीं दिखाया हालांकि बाद में यह फिल्म शाहरुख खान को ऑफर हुई और उन्हें बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी मिला था.

करण अर्जुन
साल 1995 में सलमान और शाहरुख की आई फिल्म करण अर्जुन ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल ही कर दिया था. हालांकि इस फिल्म के डायरेक्टर राकेश रोशन ने करण के लिए अजय देवगन को चुना था. लेकिन अजय देवगन ने कुछ आपसी मतभेद के कारण इस फिल्म को ठुकरा दिया. हालाकी फिल्म बाद में ब्लॉकबस्टर साबित हुई और सलमान शाहरुख की बेस्ट फिल्मों में से एक फिल्म है. हालांकि इन सभी फिल्मों को ठुकराने के बाद अजय देवगन को आज पछतावा जरूर होता होगा.

यह भी पढ़े Ajay Devgan से लेकर Kareena Kapoor Khan तक फिल्मों के सेट्स पर हुआ था इन स्टार्स को प्यार !

The post अजय देवगन: बॉलीवुड की इन 4 ब्लॉकबस्टर फिल्मों को छोड़कर आज भी हैं पछताते,लिस्ट में करण अर्जुन का नाम भी है शामिल appeared first on Movie Review Preview.



Comments