जब सलमान खान के सामने किच्चा सुदीप ने उड़ाई बॉलीवुड की धज्जियां,विराट कोहली के खराब फॉर्म से कर दी तुलना
भारतीय दक्षिण सिनेमा के जाने-माने सुपरस्टार किच्चा सुदीप अपनी आने वाली फिल्म को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. बता दें कि उनकी आगामी फिल्म ,विक्रम रोना, को लेकर वह काफी मेहनत करते हुए दिखाई दे रहे हैं. दरअसल इस फिल्म की शूटिंग कंप्लीट हो चुकी है.और फिल्म कुछ दिनों में हिंदी वर्जन में भी लांच होने वाली है. हालांकि अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए वह मुंबई पहुंचे थे.प्रमोशन के दौरान किच्चा सुदीप ने बॉलीवुड की तुलना विराट कोहली की खराब फॉर्म से कर दी. वहीं इस प्रमोशन के दौरान उनके दोस्त सलमान खान भी मौजूद थे.
कर दी विराट कोहली के खराब फॉर्म से तुलना
किच्चा सुदीप ने इस इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड पर भी चर्चा कि. उन्होंने कहा कि 1 साल में कई फिल्में रिलीज होती हैं और जरूरी नहीं की हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर सके. बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ने एक से बढ़कर एक कलाकार दिए हैं. अगर इंडस्ट्री खराब होती तो इतने बड़े कलाकार उभर कर सामने नहीं आते. आगे उन्होने कहा कि अगर बॉलीवुड ने अच्छा काम नहीं किया तो वह इतने सालों तक कैसे टिक पाया है. यह तो वैसा हो गया जैसा विराट कोहली आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं. लेकिन आप विराट के रिकॉर्ड उनसे छीन नहीं सकते.
यह भी पढे़ कन्नड़ स्टार किच्चा सुदीप करोड़ों के है मालिक, लग्जरी गाड़ियों का रखते है शौक
बॉलीवुड की फ्लॉप फिल्में
बता दे कि बॉलीवुड में इस साल कई सुपर स्टारों की फिल्में नाकाम साबित हुई है फिल्म ने अपनी बजट तक को पार नहीं किया है. और इस फेहरिस्त में रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ मुख्य रूप से शामिल है. जानकारी के लिए बता दें यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी.
साल 2022 की हिट फिल्में
गौरतलब है कि साल 2022 में बॉलीवुड ने कुछ हिट फिल्में देकर अपनी लाज को भी बचाया है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई भी की है इस लिस्ट में आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी और कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की है.
यह भी पढे़ अनिल अंबानी के साथ साथ राजेश खन्ना से शादी करना चाहतीं थी टीना मुनीम, खौफनाक हुआ रिश्ते का अंत
The post जब सलमान खान के सामने किच्चा सुदीप ने उड़ाई बॉलीवुड की धज्जियां,विराट कोहली के खराब फॉर्म से कर दी तुलना appeared first on Movie Review Preview.
Comments
Post a Comment