इस कॉन्टेस्ट ने जीता खतरों के खिलाड़ी सीज़न 12 की ट्रॉफी,वायरल हुई तस्वीर में सामने आया सच

कलर्स टीवी का स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोरता हुआ नजर आ रहा है शो में एक से बढ़कर एक सितारों ने हिस्सा लिया है और यही वजह है कि शो टीआरपी के मामले में नंबर वन बना रहा. शो मे कई सितारे अपने जज्बे को लोहा मनवाते हुए नजर आए हैं. वहीं कुछ लोग की टफ स्टंट करते हुए हालत खराब हो गई तो कुछ लोगों ने इस शो में दिए गए टास्क को बखूबी अंजाम दिया और शो में अब तक बने हुए हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों से पता चल पाया है कि खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 का विनर कौन होने वाला है.

25 सितंबर को फाइनल होगा फाइनल

बता दें कि खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 का 25 सितंबर को फाइनल होने वाला है फाइनल की रेस में मोहित मलिक, राजीव अदातिया और निशांत भट्ट बाहर हो गए थे, और रूबीना दिलैक जन्नत जुबैर मिस्टर फैसु और तुषार कालिया फाइनलिस्ट की रेस में शामिल हुए थे ऐसे में इस शो को अपने विनर का इंतजार है.

यह भी पढे़ नहीं मिल रहा Rubina Dilaik को इंडस्ट्री में कोई काम, मजबूरी में जाना पड़ गया Khatron Ke Khiladi

ये रहे विनर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 का विनर का नाम सामने आ रहा है दरअसल हम आपको बता दें कि खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में तुषार कालिया ने ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया है. उन्होंने फैसल शेख रूबीना दिलाईक और जन्नत जुबेर को पीछे छोड़ इस शो के विनर बने हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह एक कार की चाभी लिए दिखाई पड़ रहे हैं.

खतरों के खिलाड़ी के रनअप

रिपोर्ट के अनुसार जहां तुषार कालिया को इस शो का विनर बताया जा रहा है वही फर्स्ट रनर अप के तौर पर फैसल शेख को बताया जा रहा है सूत्रों के मुताबिक ये पता लगा है कि आखिरी राउंड का मुकाबला तुषार कालिया और फैसल शेख के बीच खेला गया जिसमें तुषार कालिया ने बाजी मारी है. बहराहाल खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 के विनर और रनअप का पता 25 सितंबर को ही पता लग पाएगा.

यह भी पढे़ कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी को इंस्टाग्राम पर पीछे छोड़ते दिखे फैसल शेख,इतने मिलियंस फॉलोअर के हुए मालिक

The post इस कॉन्टेस्ट ने जीता खतरों के खिलाड़ी सीज़न 12 की ट्रॉफी,वायरल हुई तस्वीर में सामने आया सच appeared first on Movie Review Preview.



Comments