हिंदी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से भोकाल जमाने वाले एक्ट्रेस प्रेम चोपड़ा का आज जन्मदिन है. प्रेम चोपड़ा आज 87 साल के हो चुके हैं उनका जन्म लाहौर में हुआ था बता दें कि भारत पाकिस्तान के बंटवारे से पहले प्रेम चोपड़ा का परिवार लाहौर में रहता था.लेकिन विभाजन के बाद उनका परिवार शिमला आ चुका था. प्रेम चोपड़ा की शुरुआती पढ़ाई लिखाई शिमला से हुई . उनके पिता उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे लेकिन प्रेम का सपना कुछ और ही था उन्हें एक्टर बनने के शौक था और वह आंखों में सपना सजाए मुंबई आ गए.
खूब स्ट्रगल किया
गौरतलब है कि एक्टर प्रेम चोपड़ा आंखों में सपना सजाए मुंबई आ चुके थे यहां उन्हें खूब स्ट्रगल करना पड़ा आखिरकार उन्हें बॉलीवुड में जगह मिल गई दरअसल प्रेम चोपड़ा का सपना हीरो बनने का था लेकिन उन्हें फिल्मों में विलेन का काम मिलने लगा हालांकि कई सारी दमदार और सुपरहिट फिल्मों में इन्होंने अपनी एक्टिंग से अपना लोहा मनवाया है.
380 फिल्मों में किया काम
बात अगर प्रेम चोपड़ा के फिल्मी करियर की करें तो उन्होंने 60 साल के फिल्मी करियर में करीब 380 फिल्मों में काम किया है. प्रेम चोपड़ा ज्यादातर फिल्मों में वह नेगेटिव किरदार में नजर आते थे. प्रेम चोपड़ा नेगेटिव किरदार से बॉलीवुड में खूब नाम कमाया और यही वजह है कि उनकी आज लाखों की संख्या में फैन फॉलोइंग मौजूद है.
यह भी पढे़ इस खुबसूरत एक्टर के साथ होने वाली थी करिश्मा कपूर की शादी,लेकिन एक डिमांड ने बिगाड़ दी पूरी बात
एक इंटरव्यू में किया खुलासा
दरअसल एक इंटरव्यू का हिस्सा बने प्रेम चोपड़ा ने बताया कि लोग उन्हें आम जिंदगी में भी विलन समझने लगे थे उन्होंने कहा की जब भी मैं कहीं पार्टि या फंक्शन में जाता था तो मुझे देखकर लोग अपनी बीवियां छुपा लेते थे. प्रेम चोपड़ा ने कहा कि जब मैं लोगों से मिलता था और बात करता था तो उन्हें लगता था कि मैं उनकी तरह ही आम इंसान हूं. गौरतलब है कि प्रेम चोपड़ा की शादी राजकुमार की पत्नी की बहन से हुई थी शादी से उन्हें तीन बच्चे है.
The post जब प्रेम चोपड़ा को देख लोग अपनी पत्नी को छुपा लेते थे,एक्टर ने खुद सुनाई है दास्तां appeared first on Movie Review Preview.
Comments
Post a Comment