टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस काम्या पंजाबी आए दिन सुर्खियां बटोरती रहती है बता दे काम्या पंजाबी पिछले दो दशक से टीवी इंडस्ट्री में नजर आ रही हैं उन्होंने अपने करियर में हर प्रकार के रोल को प्ले किया है. इसके अलावा काम्या पंजाबी अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं.एक्ट्रेस अपनी रील लाइफ की तरह रियल लाइफ में भी अपनी बातों को निडरता से रखते हुए नजर आती हैं. काम्या इन दिनों अपने शो संजोग को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं हालांकि इसी बीच काम्या अपनी बेटी को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान खुलकर बात की .
इंटरव्यू में किया खुलासा
इस इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि जब भी वह किसी गलत चीज को समाज में होता हुआ देखती हैं तो उनके अंदर हिम्मत ऑटोमेटिकली आ जाती है. वहीं उन्होंने कहा कि जब मेरी बेटी की बात आती है तो मैं काफी डर जाती हूं एक बार मैंने एक मुद्दे के लिए आवाज उठाई थी तो मेरी बेटी के लिए मुझे धमकी भरा फोन आया था .फोन पर मुझसे एक व्यक्ति ने कहा था कि तुम्हारी बेटी इसी रास्ते से स्कूल जाती है ना?
गुड टच और बाद टच के बारे में बताया
दरअसल काम्या पंजाबी ने इस इंटरव्यू के दौरान एक और खुलासा किया उन्होंने कहा कि जब मेरी बेटी 4 या 5 साल की थी तो मैंने उसे गुड टच और बैड टच के बारे में बताया. यह बात मैंने इसलिए बताई ताकि उसे कोई किस ना कर सके और यहां वहां टच ना कर सके. हालांकि मैं अपनी जिंदगी काफी निडरता के साथ व्यतीत करती हूं लेकिन बात जब मेरी बेटी की आती है तो मैं काफी डर जाती हूं.
यह भी पढे़ 50 रुपए के लिए राजू श्रीवास्तव करते थे स्टैंडअप कॉमेडी,कुछ ऐसा थी राजू की कहानी
नहीं जाने देती अकेली
गौरतलब है कि काम्या पंजाबी अकेली मां के रूप में रहती हैं और उन्होंने इस इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह अपनी बेटी को कहीं अकेले नहीं जाने देती है. वाह अपने फ्रेंड के साथ या अपनी नानी के साथ बाहर निकलती है. काम्या ने कहा कि जब मेरी बेटी 12 साल की हुई तो उसे मैंने बॉडी चेंज के बारे में बताया कि कैसे उसकी मां एक मजबूत महिला रही है.
यह भी पढे़ हिना खान से अंकिता लोखंडे तक, TV पर डेब्यू करके चमक गए इन सितारों के सितारे, बन गए स्टार
The post अपनी बेटी को अकेले बाहर भेजने से काम्या पंजाबी को लगता है डर,कहा…. appeared first on Movie Review Preview.
Comments
Post a Comment