तुषार कपूर मना रहे हैं अपना 46वां जन्मदिन,कुछ ऐसी है एक्टर की फिल्मी जर्नी

बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर आज अपना 46 वां जन्मदिन मना रहे हैं गौरतलब है कि एक्टर ने अपने पिता जितेंद्र की राह पकड़ते हुए फिल्मी दुनिया में ही अपना करियर बनाया है. लेकिन वह अपने पिता जितेंद्र की तरह इंडस्ट्री में खुद को सुपर डुपर हिट साबित नहीं कर पाए. हालांकि उन्होंने बॉलीवुड में अपना दमदार कैरियर बनाने के लिए काफी मशक्कत की लेकिन इस मामले में उन्हें निराशा ही हाथ लगी. इन दिनों तुषार अपनी आने वाली फिल्मों से किस्मत आजमाना चाहते हैं.

साल 2001 में किया डेब्यू
तुषार कपूर ने अपने फिल्मी करियर का आगाज बॉलीवुड की बेबो कहीं जाने वाली करीना कपूर के के साथ फिल्म मुझे कुछ कहना है से किया था इस फिल्म में उन्होंने कमाल की एक्टिंग की थी जिसके चलते उन्हें फिल्म फेयर का बेस्ट डेब्यू एक्टर के तौर पर अवार्ड मिला था.

इसके बाद नहीं चली फिल्में
अपनी पहली फिल्म के बाद तुषार कपूर ने बॉलीवुड की कई फिल्मों जैसे क्या कूल हैं हम शूटआउट एट लोखंडवाला जैसी फिल्मों में हाथ आजमाया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. हालांकि तुषार काफी दमदार एक्टिंग करते हैं इसके बावजूद भी दर्शकों से उन्हें निराशा ही हाथ लगती है.

यह भी पढे़ कभी डायरेक्टर ने दि गाली,तो कभी कहा डब्बा ऐसा था रूबिना दिलैक का शुरूआती करियर,

इस फिल्म में करेंगे काम
फिल्मों से काफी लंबे समय से दूर चल रहे तुषार कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मारीच में काफी ज्यादा व्यस्त चल रहे हैं. इस फिल्म को तुषार ने ही डायरेक्ट किया है. फिल्म में तुषार के अलावा नसरुद्दीन शाह राहुल देव जैसे बड़े कलाकार अपनी सुर्खियां बिखेरते हुए नजर आएंगे अब आने वाला समय बताएगा इस फिल्म को कैसा रिस्पांस मिलता है.

यह भी पढे़ कभी डायरेक्टर ने दि गाली,तो कभी कहा डब्बा ऐसा था रूबिना दिलैक का शुरूआती करियर,

The post तुषार कपूर मना रहे हैं अपना 46वां जन्मदिन,कुछ ऐसी है एक्टर की फिल्मी जर्नी appeared first on free hookups sites.



Comments