अगर पालती मारकर नहीं कर सकते योग तो कीजिये "भ्रमण प्राणायाम"

प्राणायाम करने के फायदे तो आप भी जानते होंगे आप भी कोशिश करते होंगे कि एक जगह बैठकर ध्यान लगाएं, लेकिन एक जगह बैठने से कई तरह की समस्याएं आती है। 


 कुछ लोग देर तक सीधे नहीं बैठ सकते तो कुछ को पालती माकर बैठने में तकलीफ होती है आपकी समस्या का उपाय है भ्रमण प्राणायाम ऐसा प्राणायाम जिसे आप चलते-चलते कर सकते हैं। 


इसे करने के लिए आपको नियमित टहलना है जब भी आप टहले उस समय आपके शरीर को बिलकुल सीधा रखें और धीरे-धीरे सांस लें सांस लेते वक्त अपने मन में 1 से 4 तक गिनती करें। 


गिनती लेने तक आपको पूर्ण सांस लेना है फिर सांस छोड़ें ऐसा जरुरी नहीं की आप सांस लेते या छोड़ते वक्त संख्या की गिनती ही करें। 


इसके अलावा आपको इस प्राणायाम में सांस लेने से ज्यादा समय सांस छोड़ने में लगाना है इस क्रिया को करते वक्त जब आपने सांस ली हो तो, सांस को 4 से 5 कदम तक रोक कर रखें और फिर छोड़ें। 


आपको सांस रोकने की क्षमता को धीरे-धीरे बढ़ाते हुए 10 से 15 बार तक करना है। 


शुरुआत में जब इस आसन को करते है तो आधे घंटे टहलने का प्रयास किया जाता है शुरू में इसे दो मिनट और फिर 10 मिनट तक लगातार कर सकते हैं। 



from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/2K6ifQ0

Comments