सैफ अली खान और अर्जुन कपूर पहली बार हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' में एक साथ नजर आएंगे ,कुछ दिनों पहले फिल्म में सैफ अली खान का फर्स्ट लुक सामने आया था, जीवके बाद अर्जुन कपूर का फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया गया है।
अर्जुन कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है, जिसमे अर्जुन काले रंग के कपड़े पहने है और हाथ में मशाल पकड़ रखी है।
पोस्टर शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन लिखा है की हंसी के साथ अलौकिक शक्तियों के रहस्यमय दरवाजे खोलिये और भूत पुलिस में मिलिए चिरौंजी।
सैफ अली खान का फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ गया था, जिसमे सैफ ने ब्लैक कपड़ों और गले में माला पहने हाथ में एक स्केप्चर पकड़े नजर आ रहे हैं और उनके चेहरे पर शातिर मुस्कुराहट के साथ बेहद खुंखार दिखा रहा है।
भूत पुलिस को डिज्नी प्लस हॉटस्टार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा,फिलहाल रिलीज़ डेट का खुलासा नहीं किया गया है।






Comments
Post a Comment