फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर्स और एक्ट्रेसेस आते हैं जो अपनी एक्टिंग से सभी दर्शकों का दिल जीत लेते हैं. वहीं ठीक उनकी ही तरह उनके बच्चे भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रख कर एक काफी अच्छी खासी पापुलैरिटी हासिल कर लेते हैं. ऐसे ही एक्टर्स और एक्ट्रेसेस की लिस्ट में नाम आता है कमल हासन और सारिका का. कमल हासन और सारिका दोनों पति-पत्नी होने के साथ-साथ इंडस्ट्री के एक जाने-माने कलाकार भी हैं. और दोनों ने अपनी एक्टिंग से एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बनाई है.
और ठीक कमल हासन और सारिका की ही तरह उनकी बेटी श्रुति हसन भी एक्टिंग की दुनिया में एक बड़ा नाम है. श्रुति हसन ने भी एक्टिंग की दुनिया में एक ऐक्ट्रेस और प्लेबैक सिंगर के तौर पर अपनी एक अच्छी खासी पहचान बनाई है, और आज वो किसी परिचय की मोहताज नहीं है. श्रुति हसन बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की एक जानी-मानी एक्ट्रेस और प्लेबैक सिंगर है.
अगर बात करें श्रुति हसन की फिल्मी करियर के बारे में तो वैसे तो श्रुति हसन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत अपने बचपन में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फिल्म चाची 420 से ही कर दी थी. लेकिन बतौर लीड एक्ट्रेस उन्होंने साल 2009 में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया. उनकी बॉलीवुड डेब्यु फिल्म थी साल 2009 में आई “लक”. इस फिल्म में वह आमिर खान के भांजे इमरान खान के अपोजिट नजर आई थीं. वहीं इस फिल्म में और भी कई दिग्गज कलाकार थे जिसमें से एक बड़ा नाम संजय दत्त का है.
तो चलिए आज हम आपको श्रुति हासन के बारे में ही एक दिलचस्प किस्सा बताने वाले हैं. दरअसल श्रुति हासन के माता पिता यानी सारिका और कमल हासन दोनों अपनी शादी से पहले ही लिव इन में एक दूसरे के साथ रहने लगे थे. और इसी दौरान शादी से पहले ही सारिका प्रेगनेंट हो गई थीं और फिर श्रुति हासन का जन्म हुआ था.
यह भी पढ़ें – पेरेंट्स के तलाक पर बेहद खुश हुई थीं श्रुति हासन, बोलीं-मैं चाहती थी दोनों अलग हो जाए
वहीं श्रुति हासन के बारे में एक और किस्सा बड़ा ही फेमस है. आपको बता दें श्रुति हासन को लेकर कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जाता है कि जब श्रुति स्कूल में थीं तो इन्होंने अपना नाम बदलकर अपनी पढ़ाई पूरी की थी, ताकि किसी को ये पता ना चले कि एक फिल्मी परिवार से आती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रुति ने स्कूल में अपना नाम पूजा रामचंद्रन कर लिया था.
यह भी पढ़ें – श्रुति हासन के कारण टूटने के कगार पर थी धनुष और ऐश्वर्या की शादीशुदा ज़िंदगी, ज़ोरों पर थी धनुष और श्रुति की अफेयर की चर्चा
The post पेरेंट्स के शादी से पहले ही हो गया था श्रुति हासन का जन्म, स्कूल में छुपाकर रखनी पड़ी थी अपनी पहचान appeared first on Movie Review Preview.
Comments
Post a Comment