देर रात रेस्टोरेंट के बाहर इस लड़की का हाँथ थामे नज़र आये ऋतिक रोशन, फैंस बोले- ‘ये आपकी गर्लफ्रेंड है क्या?’

मुंबई। बॉलीवुड के हैंडसम हंक एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनैलिटी को लेकर भी छाए रहते हैं। अब हाल ही में एक्टर एक खास वजह से चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे  ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan Spotted Video) शुक्रवार की रात एक लड़की का हाथ थामे रेस्त्रां से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan Video) को देख पैपराजी उन्हें घेर लेते हैं, और रुककर पोज देने के लिए रिक्वेस्ट करते हैं। हालांकि, एक्टर ऐसा करने से मना कर देते हैं और आगे बढ़ते रहते हैं। वहीं, वीडियो के अंत तक ऋतिक को लड़की का हाथ पकड़े देखा जा रहा है। जिसे देख यूजर्स के दिमाग में तमाम सवाल उठने लगे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

इस दौरान एक्टर व्हाइट जींस, व्हाइट टीशर्ट और व्हाइट शूज के साथ ब्लू जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। वहीं लड़की को ब्लैक टॉप के साथ स्ट्रेट पैंट कैरी किए देखा जा सकता है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है,’ये लड़की कौन है ऋतिक सर के साथ।’ दूसरे ने लिखा,’ये इनकी गर्लफ्रेंड है क्या? क्या नाम है इसका?’

एक अन्य लिखते हैं,’कोई कह दो कि ये झूठ है।’ वहीं, एक्टर के फैंस को लव वाला इमोजी ड्रॉप करते देखा गया है। ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर आखिरी बार ‘वॉर’ फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके अलावा टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर भी थे। अब वो ‘फाइटर’ फिल्म में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान के साथ नजर आएंगे। बता दें कि यह साउथ फिल्म ‘विक्रम वेधा’ की हिंदी रीमेक है।



Comments