बॉलीवुड के मशहूर क्रिटिक केआरके को तो आप जानते ही होंगे जो अपने आप को एक क्रिटिक होने का दावा करते हैं लेकिन दुनिया उनको क्रिटिक कम एक जोकर ज्यादा मानती है. केआरके अपनी क्रिटेक के चलते चर्चाओं में बने रहते हैं. इन दिनों केआरके अपने एक ट्वीक के जवाब को लेकर सुर्खियों में बने हुए. केआरके ने सूर्यकुमार यादव के एक पुराने ट्वीट का जवाब करीब साढ़े सात साल बाद दिया है.
आपको बता दें कि साल 2014 में सूर्यकुमार यादव ने एक ट्वीट किया था. सूर्यकुमार यादव के उस पुराने ट्वीट का जवाब उन्होनें अब दिया हैं. सूर्यकुमार यादव ने ट्वीट कर लिखा था ‘केआरके मुझे तुम्हारे ट्वीट्स से बहुत प्यार है ये बहुत फनी होते हैं ऐसे ही करते रहो. इस पुराने ट्वीट का जवाब देते हुए केआरके ने लिखा कि ‘हाहाहाहा.. भाई आज बहुत बढ़िया खेले हो मुबारक हो.
बता दें केआरके ने आज तक अपने करियर में लगभग 6 फिल्में की है. जिसमें दो फिल्में ऐसी हैं जहां केआरके ने मेन किरदार अदा किया है. हालंकि उनके लीड रोल वाली फिल्में फ्लॉप रही. इसके बाद केआरके ने फिल्में न करने का फैसला कर लिया था. अब केआरके एक बॉलीवुड क्रिटिक बन चुके हैं. और अपने यूट्यूब के ज़रिए फिल्मो के रिव्यू करते हैं.
यह भी पढ़ें – केआरके ने बॉलीवुड के तीनों खान्स को बताया घमंडी , बोले अब इनका पतन हो चुका है.
केआरके अक्सर किसी न किसी के बारे में या तो ट्वीट करते रहते हैं या फिर किसी फिल्म के रिलीज होने से पहले उसका रिव्यू कर देते हैं हालांकि उनकी फिल्मों की तरह ही उनके रिव्यू भी कभी सक्सेसफुल नहीं हो पाये. वो भी हमेशा फ्लॉप ही रहे. केआरके की एक फिल्म देशद्रोही लोगों कुछ पसंद आयी थी लेकिन उनकी फिल्म फ्लाप रही थी.
यह भी पढ़ें – आखिरकार केआरके पर भी चढ़ ही गया पुष्पा का खुमार, ए बुढ़ऊ, कमल नाम सुनकर फ्लावर समझा क्या?’ कहते आए नज़र
The post केआरके ने पूरे साढ़े सात साल बाद सूर्यकुमार यादव को दिया जवाब, बोले सूर्यकुमार…… appeared first on Movie Review Preview.
Comments
Post a Comment