बच्चन पांडे का ट्रेलर देख फूटा लोगों का गुस्सा, फिल्म तो फिल्म अब memes भी कॉपी करने लगे

अक्षय कुमार बॉलीवुड में खिलाड़ी के नाम से जाने जाते हैं। वह इसलिए क्योंकि अक्षय ने एक से बढकर एक एक्शन मूवी को सुपर डुपर हिट किया है। अक्षय एक साल में लगभग 4 से पांच फिल्म बनाते हैं, और हमेशा सुर्खियों में बने रहते है। और साल 2022 में आ रही उनकी फिल्म बच्चन पांडे का भी ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

वैसे बॉलीवुड में साउथ इंडियन फिल्मों का रीमेक बनाना तो काफी साधारण बात हो गई है। लेकिन फिल्म तो फिल्म अब बॉलीवुड में साउथ फिल्मों के मीम्स भी कॉपी हो रहे है। ये हम नही सोशल मीडिया पर एक यूजर्स ने लिखते हुए कहा ।

जैसे फिल्म बच्चन पांडे का एक पोस्टर समाने आय़ा जिमसें अक्षय कुमार और जैकलीन दोनों ही इस पोस्टर में नारियल पानी पीते पीते हुए नजर आ रही हैं। और ये दोनो जिस स्टाइल में नारियल पानी पी रहे हैं। ऐसा ही एक memes सोशल मीडिया पर पहले ही वायरल हो चुका है।

और फिल्म बच्चन पांडे का ऐसा ही एक दृश्य जिसमे पंकज त्रिपाठी अक्षय कुमार को स्क्रिप्ट देते हुए नजर आ रहे हैं।और अक्षय उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं। यह भी स्टाइल सोशल मीडिया का काफी जाना पहचाना सा है.

फ़िल्म बच्चन पांडे को निर्देशक फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है फरहाद सामजी ने हाउसफुल4 जैसी फिल्मों को भी डायरेक्ट कर चुके हैं।वहीं इस फिल्म में कृति सेनन, पंकज त्रिपाठी अरशद वारसी,संजय मिश्रा,जैकलीन फर्नांडीज,प्रतिक बब्बर और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार आएंगे नजर। गौरतलब है की अक्षय कुमार की यह फिल्म 18 मार्च को पर्दे पर रीलीज़ होने वाली हैं. अब देखना होगा की उनकी यह फिल्म लोगों और बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमार दिखाती हैं.

यह भी पढ़ें – आलिया भट्ट से लेकर अक्षय कुमार तक जल्द ही खूंखार किरदारों में पर्दे पर नज़र आने वाले हैं यह सारे एक्टर्स

The post बच्चन पांडे का ट्रेलर देख फूटा लोगों का गुस्सा, फिल्म तो फिल्म अब memes भी कॉपी करने लगे appeared first on Movie Review Preview.



Comments