बॉलीवुड के इन चार सितारों के पढ़ाई लिखाई के बारे में जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, किसी ने लंदन तो किसी ने न्यूयॉर्क से की है पढ़ाई

सैफ अली खान, ऋतिक रोशन, जॉन इब्राहिम और रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे चर्चित अभिनेताओं के लिस्ट में शामिल है और इन सितारों के बारे में फैंस अक्सर सर्च करते रहते हैं और इनकी फिल्मों का इंतजार काफी बेसब्री से करते हैं. यह सितारे बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर और चर्चित सितारों की लिस्ट में शामिल है. ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको इन सितारों के पढ़ाई लिखाई के बारे में बताने वाले हैं.

ऋतिक रोशन

Hrithik Roshan

ऋतिक रोशन बॉलीवुड के एक्शन हीरो माने जाते हैं. ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड में कई एक्शन फिल्मों में काम किया है और यह अपने बेहतरीन एक्टिंग के लिए भी जाने जाते हैं. ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सबसे स्मार्ट अभिनेताओं के लिस्ट में भी शामिल है. ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और यह बॉलीवुड के टॉप अभिनेताओं के लिस्ट में भी शामिल है. इतना ही नहीं पढ़ाई लिखाई के मामले में भी ऋतिक रोशन काफी ज्यादा आगे हैं. जी हां इन्होंने अपने स्कूलिंग बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से की है. और इन्होंने सिंधेनाम डिग्री कॉलेज मुम्बई से कॉमर्स में बैचलर डिग्री ली है.

यह भी पढ़े-अल्लू अर्जुन का नया लुक हुआ वायरल, फैंस देखकर बोले- यह तो वडा पाव लग रहा है

सैफ अली खान

बॉलीवुड के अभिनेता सैफ अली खान बॉलीवुड में छोटे नवाब के नाम से फेमस है. सैफ ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं. सैफ अली खान का फिल्मी करियर काफी शानदार रहा है. इतना ही नहीं सैफ अली खान पढ़ाई लिखाई के मामले में भी काफी ज्यादा आगे हैं. सैफ ने अपनी स्कूलिंग लॉरेंस स्कूल, सनावर और लॉकर्स पार्क स्कूल और हार्टफोर्डशायर स्कूल से किया हैं. इसके बाद सैफ अली खान ने अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई विनचेस्टर कॉलेज से किया है.

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर कपूर खानदान के वारिस हैं. ऐसे में शुरू से ही रणबीर कपूर काफी ज्यादा सुर्खियों में रहे हैं. स्टार किड्स होने के वजह से रणबीर कपूर को शुरू से ही लाइमलाइट मिला है और यह बॉलीवुड के काफी पॉपुलर एक्टर माने जाते हैं. रणबीर कपूर ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. बात करें रणबीर कपूर के स्कूलिंग की तो रणबीर कपूर ने अपनी स्कूलिंग मुंबई से ही की है. हालांकि, इन्होंने स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट और ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से एक्टिंग की पढ़ाई की है.

जॉन अब्राहम

johnabraham

जॉन अब्राहम ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म जिस्म से की थी और इस फिल्म में इन्होंने कबीर का किरदार निभाया था और इस किरदार के वजह से जॉन को रातों-रात काफी ज्यादा लोकप्रियता मिली थी. जॉन ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और यह अक्सर सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं. बात करे जॉन की पढ़ाई लिखाई की तो इन्होंने इकोनॉमिक्स में मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है और मुंबई एजुकेशनल ट्रस्ट से जॉन अब्राहम ने एमबीए किया है.

यह भी पढ़े-फिल्म जुग जुग जियो के लिए वरुण धवन ने लिए इतनी फीस, कि पूरी स्टार कास्ट की फीस पड़ जाएगी इनके आगे कम

The post बॉलीवुड के इन चार सितारों के पढ़ाई लिखाई के बारे में जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, किसी ने लंदन तो किसी ने न्यूयॉर्क से की है पढ़ाई appeared first on Movie Review Preview.



Comments