बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री दुनिया की सबसे ज्यादा फिल्में बनाने वाले इंडस्ट्री कही जाती है और यहां हजारों फिल्में बनती हैं और कई बड़े बड़े बजट की भी फिल्में बनाई जाती हैं लेकिन कई बार यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो जाती हैं. ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको बॉलीवुड के उन बड़े बजट की फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है.
धाकड़

बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ हाल ही में रिलीज हुई थी और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है. यह फिल्म कंगना के जीवन की सबसे बुरी तरह फ्लॉप होने वाली फिल्म साबित हुई है. इतना ही नहीं इस फिल्म ने बॉलीवुड के भी फ्लॉप फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. दरअसल, यह फिल्म 85 करोड़ के बजट में बनाई गई थी लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ और सिर्फ 2.58 करोड़ की कमाई कर पाई है.
सम्राट पृथ्वीराज

बॉलीवुड के बेहद ही शानदार अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है. जी हां यह फिल्म लगभग 300 करोड़ के बजट में बनाई गई थी लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरा प्रदर्शन किया है. रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ और सिर्फ 80-90 करोड़ की कमाई किया है.
यह भी पढ़े-वरुण धवन ने कियारा आडवाणी के साथ कर दिया गंदी हरकत, कियारा के फैंस बोले हद में रहो
शानदार

बॉलीवुड के बेहद ही शानदार अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म शानदार साल 2019 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आ रही थी. यह फ़िल्म 69 करोड़ के बजट में बनाई गई थी लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरा प्रदर्शन किया है. जी हां इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मात्र 39.48 करोड़ की कमाई किया था.
काइट्स

बॉलीवुड के स्मार्ट बॉय कहे जाने वाले रितिक रोशन की फिल्म काइट्स साल 2010 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म एक बड़े बजट की फिल्म है. इस फिल्म को बनाने में 82 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरा प्रदर्शन किया और यह फिल्म सिर्फ और सिर्फ 48.33 करोड़ की कमाई कर पाई थी.
बॉम्बे वेलवेट

फिल्म बॉम्बे वेलवेट साल 2015 में रिलीज की गई थी. इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आई थी. इस फिल्म को 120 करोड़ के बजट में बनाया गया था. लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ और सिर्फ 23 करोड़ की कमाई की थी.
सावरिया

फिल्म सावरिया साल 2007 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे. इतना ही नहीं इस फिल्म से सोनम कपूर ने बॉलीवुड डेब्यू किया था. यह फिल्म 40 करोड़ के बजट में बनाई गई थी. लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी खराब प्रदर्शन किया था. जी हां इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ और सिर्फ 20 करोड़ की कमाई की थी और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी.
यह भी पढ़े-जब एक गलती की वजह से बंद हो गया था कपिल शर्मा का शो, सुनील ग्रोवर से पंगा लेना पड़ गया था महंगा
The post ये है बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्में, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह हुई फ्लॉप, appeared first on Movie Review Preview.
Comments
Post a Comment