जब सनी देओल की गर्लफ्रेंड के साथ धर्मेंद्र ने किया था किस, भड़क गए थे सनी देओल

धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता माने जाते हैं. धर्मेंद्र ने सत्तर और अस्सी के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का परिचय दिया है. धर्मेंद्र ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से की थी जो साल 1960 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म के बदौलत धर्मेंद्र को काफी ज्यादा लोकप्रियता मिली थी और इस फिल्म के बाद से धर्मेंद्र ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा. वही बात करें धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल की तो सनी देओल ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 1983 में की थी.

सनी देओल की पहली फिल्म का नाम बेताब था और इस फिल्म में बॉलीवुड की अदाकारा और सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह थी. अमृता सिंह उस समय जहां एक बॉलीवुड की सुपरस्टार अभिनेत्री हुआ करती थी तो वही सनी देओल बॉलीवुड के उभरते हुए अभिनेता थे. हालांकि, इस फिल्म के बदौलत सनी देओल को काफी लोकप्रियता हासिल हुई और सनी देओल की गिनती बॉलीवुड के सबसे चर्चित और सफल अभिनेताओं के लिस्ट में होने लगी. हालांकि, साल 1984 में सनी ने पूजा देओल के साथ अपनी शादी रचा ली लेकिन शादी के बाद भी सनी का कई अभिनेत्रियों के साथ रिश्ता रहा और इन्हीं में से एक अभिनेत्री अमृता सिंह भी रही हैं.

यह भी पढ़े-5 रुपया के लिए रोने वाले कपिल शर्मा के चंदू असल जीवन में जीते हैं महाराजाओं वाली लाइफ़, इतने संपत्ति के हैं मालिक

इस फिल्म के बाद से यह दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए थे और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गया था लेकिन जब अमृता सिंह को उनके पत्नी के बारे में पता लगा तो अमृता सिंह ने सनी देओल के साथ ब्रेकअप कर लिया था. जिसके बाद से सनी देओल का नाम राजेश खन्ना की पत्नी और ट्विंकल खन्ना की मां डिंपल कपाड़िया के साथ जुड़ गया. दरअसल, उस दौरान राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया एक दूसरे से अलग हो गए थे ऐसे में डिंपल कपाड़िया काफी ज्यादा अकेला फील कर रही थी और इस दौरान उनकी मुलाकात सनी देओल से हुई जिसके बाद इन दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगे इतना ही नहीं इन दोनों सितारों की प्यार की चर्चा आए दिन बॉलीवुड गलियारों में होती थी. इसी दौरान धर्मेंद्र ने

दरअसल, सनी देओल और डिंपल कपाड़िया उस समय रिलेशन में चल रहे थे तभी धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया को एक फिल्म के लिए कास्ट किया गया. आपको यहां यह भी बता दें कि धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया के उम्र में 21 साल का अंतर है बावजूद उसके इस फिल्म के स्क्रिप्ट में इन दोनों के बीच किसिंग सीन थे. ऐसे में धर्मेंद्र ने डिंपल कपाड़िया के साथ किसिंग सीन फिल्माया और इस बात की जानकारी जब सनी देओल को लगी तो सनी देओल काफी ज्यादा नाराज हुए थे. लेकिन इस फिल्म के स्क्रिप्ट की मांग थी ऐसे में सनी देओल ने इस मामले में ज्यादा हंगामा नहीं किया. हालांकि, बाद में आगे जाकर सनी देओल और डिंपल कपाड़िया एक दूसरे से अलग हो गए लेकिन यह आज भी दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त माने जाते हैं.

यह भी पढ़े-मनाली के वादियों में कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना ने बनाया अपना घर, देखें आलीशान तस्वीरें

The post जब सनी देओल की गर्लफ्रेंड के साथ धर्मेंद्र ने किया था किस, भड़क गए थे सनी देओल appeared first on Movie Review Preview.



Comments