जब राजेश खन्ना की जान बचाने के लिए कूद पड़ी थी मुमताज,दिल को दहला देने वाली घटना से बाल बाल बचे थे राजेश
बॉलीवुड में 70 और 80 के दशक में पर्दे पर धूम मचाने वाली जोड़ी राजेश खन्ना और मुमताज की काफी हिट मानी जाती है. बता दें कि उस समय मुमताज बतौर जूनियर एक्ट्रेस के तौर पर इंडस्ट्री में शामिल हुई थी. वहीं मुमताज 70 और 80 के दशक में बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक थी उनके फैंस उन्हें बेहद प्यार करते थे और साथ ही राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी तो पर्दे पर लोगों को मदहोश कर देती थी. लोग इस जोड़ी को बेहद प्यार देते हुए नजर आते. इन दोनों जोड़ियों ने मिलकर बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं और उनके फैंस भी इस जोड़ी को काफी पसंद करते थे. लेकिन इसी बीच एक ऐसी घटना हुई जब मुमताज ने राजेश खन्ना की जान बचाई थी.
जब मुमताज ने बचाई राजेश की जान
दरअसल हम आपको बता दें कि राजेश खन्ना का उस समय करियर काफी शानदार चल रहा था और वह फिल्म दुश्मन की शूटिंग करने के लिए एक गांव पहुंचे थे. और इस शूटिंग में मुमताज भी उनके साथ पहुंची. जब इस गांव के लोगों को पता चला कि राजेश खन्ना अपनी फिल्म की शूटिंग करने के लिए आए हैं तो वहां पर कुछ ही देर में उनकी एक झलक पाने के लिए सैकड़ों की तादात में लोग इकट्ठा हो गए. हालांकि पुलिस के द्वारा सुरक्षा का कोई खास इंतजाम नहीं था.जिसकी वजह से राजेश खन्ना के फैंस ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और कोई राजेश खन्ना से बात करने लगा तो कोई उनका हाथ पकड़ने लगा.
राजेश को बचाने के लिए कूद पड़ी मुमताज
गौरतलब है कि भीड़ ने राजेश खन्ना को चारों ओर से घेर लिया था.इसी बीच मुमताज तुरंत भीड़ में कूद पड़ीं और राजेश खन्ना को वहां से बाहर निकाला. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजेश खन्ना जब ड्रेसिंग रूम में पहुंचे तो उनकी कमीज फटी हुई और बाल बिखरे हुए थे.
हिट जोड़ी में शुमार
गौरतलब है कि राजेश और मुमताज की जोड़ी फिल्मी पदों पर काफी हिट साबित हुई है.और उन्होंने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है.इन जोड़ियों ने रोटी,दुश्मन,अपना देश,बंधन,प्रेम कहानी जैसी फिल्मों में काम किया हुआ है.
यह भी पढे़ अनिल अंबानी के साथ साथ राजेश खन्ना से शादी करना चाहतीं थी टीना मुनीम, खौफनाक हुआ रिश्ते का अंत
The post जब राजेश खन्ना की जान बचाने के लिए कूद पड़ी थी मुमताज,दिल को दहला देने वाली घटना से बाल बाल बचे थे राजेश appeared first on Movie Review Preview.
Comments
Post a Comment