प्रकाश राज ने गांव को गोद लेते ही बदल डाली तस्वीरें,खुद राज्य के मंत्री को तारीफ के लिए होना पड़ा मजबूर

अपने अभिनय से इंडस्ट्री में अपना परचम लहराने वाले अभिनेता प्रकाश राज आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है. दरअसल प्रकाश राज ने साउथ सिनेमा के अलावा हिंदी सिनेमा में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है गौरतलब है कि प्रकाश राज एक सफल एक्टर के तौर पर इंडस्ट्री में दिखे जाते हैं. हालांकि एक्टर अपनी प्रोफेशनल लाइफ और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं. एक बार फिर प्रकाश राज एक सामाजिक कार्य को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं.

एक गांव को लिया गोद

अभिनेता प्रकाश राज ने हाल ही में एक गांव को गोद लिया था लेकिन कुछ समय बाद ही प्रकाश ने इस गांव की तस्वीर बदल डाली. बता दें कि प्रकाश ने तेलंगाना के पिछड़े महबूब नगर महबूबनगर जिले के कोंडारेडिपल्ले गांव को गोद लिया था. इस गांव की तरक्की देख राज्य के पंचायत राज एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री तारकरामा ने गांव की सूरत को देखते हुए प्रकाश राज की तारीफ करते हुए एक ट्वीट किया है. जिसमें उन्होंने एक्टर की जमकर तारीफ की है.

ट्वीट कर की तारीफ

दरअसल मंत्री तारक रामा ने गांव की बदलती तस्वीर को देख अभिनेता की तारीफ के पुल बांध दिए उन्होंने एक्टर की तारीफ करते हुए लिखा की प्रकाश राज ने इस गांव को गोद लिया था और अब इसकी बदलती तस्वीर गांव को तरक्की की ओर ले जा रही है साथ ही उन्होंने ट्वीट में कई फोटो को भी शेयर किया है और इस फोटो में देखा जा सकता है कि गांव की सड़क काफी शानदार नजर आ रही है.

यह भी पढेे़ जब धर्मेंद्र को देख उनकी बेटियां बदल लेती थी कपड़े, हेमा ने खोले कई राज़

इन फिल्मों में कर चुके हैं काम

गौरतलब है कि प्रकाश राज एक मंझे हुए कलाकार हैं उन्होंने साउथ सिनेमा के अलावा हिंदी फिल्मों में भी अपने अभिनय का प्रमाण दिया है .एक्टर ने ज्यादातर किरदार नेगेटिव निभाए हैं वही बात अगर उनके फिल्मी करियर की करें तो उन्होंने हिंदी सिनेमा में फिल्म वांटेड, सिंघम, इंटरटेनमेंट, हिरोपंती गोलमाल अगेन,दबंग जैसी कई सुपर डुपर हिट फिल्मों में काम कर अपने आप को एक अलग स्थान पर पहुंचाया है.

यह भी पढेे़ प्रिया प्रकाश वॉरियर पर चढ़ा जवानी का नशा,हॉट अंदाज में साझा की तस्वीरें,लोगों ने दिए ऐसे कॉमेंट

The post प्रकाश राज ने गांव को गोद लेते ही बदल डाली तस्वीरें,खुद राज्य के मंत्री को तारीफ के लिए होना पड़ा मजबूर appeared first on Movie Review Preview.



Comments