टीवी की दुनिया के जाने माने हास्य कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव आज हमारे बीच नहीं रहे हैं. उन्होंने 21 सितंबर सुबह 10:20 मिनट पर दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली. राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद इंडस्ट्री को काफी तगड़ा झटका लगा है.जानकारी के लिए बता दें कि राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट पर हुआ. और राजू पंचतत्व में विलीन हो गए. बताते चलें कि राजू श्रीवास्तव के भाई ने उन्हें मुख्य अग्नि दी. गौरतलब है कि राजू श्रीवास्तव का पार्थिव शरीर उनके भाई के घर दिल्ली के दशरथपुरी इलाके में रखा गया. जहां कई कलाकार उनके आखिरी दर्शन को पहुंचे.
10 अगस्त को आया था हार्ट अटैक
बताते चलें कि राजू श्रीवास्तव 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट कर रहे थे इसी दौरान उन्हें पहला हार्ट अटैक आया इसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों की टीम ने इन ज्योग्राफी में पाया कि राजू श्रीवास्तव के हाथ में 100 फ़ीसदी ब्लॉकेज है हालांकि राजू जिंदगी और मौत से 42 दिन लड़ने के बाद इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गए.
वर्चुअली पोस्टमार्टम हुआ
आमतौर पर देखा जाता है कि शरीर का पोस्टमार्टम काट छांट कर होता है. लेकिन राजू श्रीवास्तव का पोस्टमार्टम वर्चुअली तरीके से किया गया दरअसल डॉक्टरों ने एक रिसर्च किया है और उसमें पाया कि 90 फ़ीसदी लोग अपने परिवार के सदस्यों की पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं. और इसलिए हम एक नई तकनीक लेकर आए हैं जिससे बॉडी को फुल स्कैन होता है और 15 से 20 मिनट में जांच होती है. डॉक्टरों की टीम बैठकर छोटी-छोटी बारीकियों को परखती है.
यह भी पढे़ 50 रुपए के लिए राजू श्रीवास्तव करते थे स्टैंडअप कॉमेडी,कुछ ऐसा थी राजू की कहानी
बॉलीवुड शोक में डूबा
गौरतलब है कि राजू श्रीवास्तव बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार थे और उनकी मौत के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ उठी है. अजय देवगन से लेकर कपिल शर्मा तक कई सितारों ने राजू श्रीवास्तव को लेकर ट्वीट किया है. अजय देवगन ने लिखा आपने टीवी और टीवी की दुनिया से बाहर हमें सिर्फ हंसी ही हंसी दी है. आपका असामयिक निधन मुझे दुखी कर रहा है.
यह भी पढे़ अपनी बेटी को अकेले बाहर भेजने से काम्या पंजाबी को लगता है डर,कहा….
The post पंचतत्व में विलीन हुए राजू श्रीवास्तव ,इस शख्स ने दी मुख्य अग्नि appeared first on Movie Review Preview.
Comments
Post a Comment