विकी डोनर जैसी फिल्मों से अपने करियर का आगाज करने वाले अभिनेता आयुष्मान खुराना आज लोगों के बीच खास पहचान रखते हैं लोग इनकी एक्टिंग की काफी सराहना करते हुए नजर आते हैं गौरतलब है कि आयुष्मान खुराना आज बॉलीवुड में अच्छा खासा नाम बना चुके हैं.और आज के इस लेख में हम बात करने जा रहे हैं उनकी कुल नेटवर्थ के बारे में.
लग्जरी लाइफ के मालिक
आज आयुष्मान खुराना पैसों के मामले में अच्छे-अच्छे एक्टर को पीछे छोड़ते हुए नजर आते हैं. आयुष्मान खुराना मुंबई के अपने घर में एक आलीशान जिंदगी गुजारते हुए नजर आते हैं. इनके घर की कीमत करीब 19 करोड़ रुपए बताई जाती है. इसके अलावा उनके पास शानदार गाड़ियों का कलेक्शन के साथ-साथ कई सारी प्रॉपर्टी मौजूद है.
मुंबई के अलावा पंजाब में भी है प्रॉपर्टी
एक्टर के पास मुंबई के अलावा पंजाब के चंडीगढ़ और पंचकूला में भी कई सारी प्रॉपर्टी मौजूद है. एक्टर के पास पंचकूला में एक प्रॉपर्टी मौजूद है जिसकी कीमत करीब 9 करोड़ है इसके अलावा चंडीगढ़ में उनका एक और घर है इस घर में उन्होंने बच्चों के खेलने के लिए गार्डन, प्ले ग्राउंड और बैडमिंटन कोर्ट भी मौजूद है.
यह भी पढे़ किच्चा सुदीप ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए मजे,कहा इसलिए फ्लॉप हो रही हैं फिल्में,
गाड़ियों का कलेक्शन
बात अगर गाड़ियों की कलेक्शन की करें तो उनके पास कई गाड़ियां मौजूद है उनकी लिस्ट में 2.80 करोड़ रुपए वाली मर्सिडीज मे बैक जीएलएस 600 शामिल है. इसके बाद बीएमडब्ल्यू जिसकी कीमत करीब 71.49 लाख है. उसके अलावा Mercedes-Benz जिसकी कीमत करीब 1.60 करोड़ है. फिल्मों के अलावा एक्टर ब्रांड एंडोर्समेंट्स से मोटी कमाई करते हुए नजर आते हैं बात अगर उनकी नेटवर्क की करें तो उनकी नेटवर्थ करीब 43 करोड़ रुपए है.
The post मुंबई के अलावा पंजाब में भी मौजूद है कई प्रॉपर्टी,कुछ ऐसी जिंदगी के मालिक है आयुष्मान खुराना appeared first on Movie Review Preview.
Comments
Post a Comment