इतने पढ़े लिखे हैं बॉलीवुड स्टार्स,अमिताभ से लेकर शाहरुख खान का नाम है शामिल

बॉलीवुड की दुनिया काफी ग्लैमरस है ऐसे में हम सभी अपने फेवरेट स्टार के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं इसलिए आज हम इस लेख में बात करने जा रहे हैं बॉलीवुड स्टार्स की एजुकेशन के बारे में.बताते चलें की हम सबके चहेते स्टारों ने बड़ी बड़ी डिग्रियां हासिल की हुई है.

शाहरुख खान
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपनी पढ़ाई लिखाई दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से की हुई है इसके साथ वह थिएटर और ड्रामे में अपना सारा वक्त गुजार दिया करते थे गौरतलब है कि इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए जामिया मिलिया इस्लामिया में जनसंचार विभाग में दाखिला लिया था. लेकिन एक्टर बनने के सपने में उन्हें बीच में में ही पढ़ाई छोड़नी पड़ी.

परणीति चोपड़ा
परणीति चोपड़ा ने भी अपने करियर में काफी नाम कमाया है उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है बताते चलें कि परिणीति चोपड़ा ने अपनी शुरुआती शिक्षा जीसस एंड मैरी स्कूल से प्राप्त की वहीं उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए उन्होंने इंग्लैंड के मैचेस्टर में स्तिथ बिजनेस स्कूल से फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में डिग्री हासिल की

सोनू सूद
हम सबके चहेते एक्टर में शुमार सोनू सूद भी अपनी एक्टिंग के अलावा पढ़ाई लिखाई में काफी तेज थे। उन्होंने नागपुर से इंजीनियर की डिग्री हासिल की हुई है.

यह भी पढे़ नेहा शर्मा ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर बढ़ाया तापमान,किलर अंदाज में नजर आई अभिनेत्री

अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन को बचपन से ही पढ़ने लिखने का काफी शौक था इसलिए उन्होंने अपने शुरुआती शिक्षा इलाहाबाद के परभोधनी बॉयज हाई स्कूल से की. इसके बाद अमिताभ बच्चन ने नैनीताल का रुख किया बाद में उन्होंने अपनी शिक्षा में इजाफा करने के लिए दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज में दाखिला लिया था.

यह भी पढे़ जब बंद कमरे में Gulshan Grover और Katrina kaif कर रहे थे यह काम, Amitabh Bachchan पकड़ लिया था रंगे हाथों

The post इतने पढ़े लिखे हैं बॉलीवुड स्टार्स,अमिताभ से लेकर शाहरुख खान का नाम है शामिल appeared first on Movie Review Preview.



Comments