हाल ही में रिलीज हुई फिल्म उचाई इन दिनों खूब सुर्खियां बिखेर रही है इस फिल्म में अमिताभ बच्चन अनुपम खेर बोमन ईरानी के अलावा कई सुपरस्टार नजर आए हैं फिल्म का क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है लोग इस फिल्म को काफी सारा प्यार देते हुए नजर आ रहे हैं वहीं ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी काफी कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आ रही है. इसी बीच पड़ोसी मुल्क नेपाल से एक वीडियो सामने आ रही है जिसमें इस फिल्म के गाने पर लोग नेपाल के सिनेमघर में थिरकते हुए नजर आ रहे हैं.
सिनेमाघरों में नाचते दिखे लोग
View this post on Instagram
दरअसल सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है इस वीडियो को मानव मंगलानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है. इस वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि नेपाल के सिनेमाघर में फिल्म ऊंचाई के गाने ,कोटी को, पर दर्शक जमकर नाचते हुए नजर आ रहे हैं.
अनुपम खेर ने भी शेयर किया वीडियो
अनुपम खेर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है और साथ में वहां के लोगों को फिल्म देखने के लिए आभार व्यक्त किया है वही फैंस के बीच ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है सूरज बड़जात्या की यह फिल्म लोगों पर एक गहरी छाप छोड़ते हुए नजर आ रही है.
यह भी पढे़ जब 90 करोड़ के कर्ज में डूब गए थे Amitabh Bachchan, घर प्रतीक्षा की होने वाली थी कुर्की!
दर्शको को बेहद पसंद आ रही है ये फिल्म
गौरतलब है कि फिल्म उचाई एक फैमिली बेस्ड फिल्म है लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है और इस वजह से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन करते हुए नजर आ रही है दरअसल फिल्म की कमाई में दिन-ब-दिन इजाफा होता जा रहा है रिलीज के 5 दिन बाद फिल्म ने करीब 14 करोड़ का बिजनेस को पार कर लिया है.
The post फिल्म ऊंचाई के इस गाने पर नेपाल में जमकर नाचे लोग,वीडियो हुआ वायरल appeared first on Movie Review Preview.
Comments
Post a Comment